अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन

अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन

पलामू। डालटनगंज के टाउन हॉल में चार जिलों पलामू, गढ़वा, लातेहार व चतरा के झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड अब पिछड़ा नहीं, बल्कि अगड़े राज्य के रूप में जाना जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में जब उनकी सरकार सत्ता में आई, उसके पहले यह राज्य काफी विकट स्थिति से गुजर रहा था। 20 साल पीछे चला गया था लेकिन उन्होंने 4 वर्ष के कार्यकाल में इस राज्य को नई दिशा दी है। कार्यकर्ताओं की कोशिश हो कि झारखंड राज्य का 25वां साल हमारी सरकार मनाए। इसके लिए सारे लोगों को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में बेहतर रिजल्ट लाने की जरूरत है।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री का भारी भरकम फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। स्मृति चिन्ह और बुके भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरा नगर हॉल कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान जमकर मुख्यमंत्री जिंदाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो के पलामू अध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा ने की। इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, अविनाश देव, झामुमो केन्द्रीय प्रवक्ता धीरज दूबे, केन्द्रीय सदस्य मुन्ना सिन्हा, अधिवक्ता करेश तिवारी, सन्नू सिद्दीकी, अभिषेक सिंह, दीपक तिवारी, राकेश सिन्हा, सुशीला मिश्रा, सन्नी शुक्ला, असफर, सुमित कुमार, कमाल खान, रंजीत जायसवाल, छोटू त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

इंडियन योग एसोसिएशन ने 600 से अधिक बच्चों को कराया योगाभ्यास इंडियन योग एसोसिएशन ने 600 से अधिक बच्चों को कराया योगाभ्यास
बस्ती - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से...
कमलेश महामंत्री, सुजीत कायस्थ सेवा ट्रस्ट के बने सचिव
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना के समर्थन में राष्ट्रीय कवि संगम ने किया शंखनाद
8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 10 मई तक बंद, कई उड़ानें रद्द
हुगली में महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा नील चक्र
देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा
बोलेरो के टक्कर से जख्मी कारोबारी की मौत