विरुदुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

विरुदुनगर: तमिलनाडु के विरुदुनगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में 23 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल हैं। 

पहले खबर आई थी कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है लेकिन बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है और अब तक कुल 23 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग घायल हैं।

मालवीय नगर की आग में इंसानियत का चेहरा बने अरमान, कई जिंदगियां बचाई ये खबर भी पढ़े : मालवीय नगर की आग में इंसानियत का चेहरा बने अरमान, कई जिंदगियां बचाई

कलेक्टर एन.ओ. सुखापुत्र ने बताया, "विरुदुनगर में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। 19 शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। 6 घायल आईसीयू में भर्ती हैं। हमने पोस्टमार्टम के लिए विशेष व्यवस्था की है। बचाव अभियान के दौरान दूसरा विस्फोट हुआ, जिसके कारण बचाव कर्मियों को चोटें आईं। चिकित्सा दल उनकी देखभाल कर रहा है।"

सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस ये खबर भी पढ़े : सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, कट्टनार पट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। इस फैक्ट्री में फैंसी पटाखे बनते हैं। इस फैक्ट्री के मालिक गोविंदनाल्लूर के रहने वाले मुथु मानिकम हैं। आज दोपहर, फैक्ट्री में उस समय एक धमाका हो गया जब मजदूर पटाखों की लड़ियां पिरोने का काम कर रहे थे। 

मैनपाट में पीलिया का कहर, एक सप्ताह में पांच मौतें, कई मरीज गंभीर ये खबर भी पढ़े : मैनपाट में पीलिया का कहर, एक सप्ताह में पांच मौतें, कई मरीज गंभीर

घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरवरी 2026 में आंध्र प्रदेश में हुआ था बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में धमाके से हुई थी 21 की मौत
फरवरी 2026 में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में भी एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 8 लोग घायल हो गए थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है। हम बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता करेंगे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपए के मुआवजे का भी ऐलान किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि घायलों का चिकित्सा खर्च सरकार वहन करेगी। 

गौरतलब है कि देश में तमाम मौकों पर पटाखा फैक्ट्री में धमाकों की वजह से तमाम लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में सरकार को इस दिशा में ऐसे सख्त नियम बनाने की जरूरत है, जिससे इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह