लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान "नई चेतना अभियान-पहल बदलाव की ओर" कार्यक्रम
By Bihar
On
सुपौल. चौधरी सभागार, सुपौल में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान "नई चेतना अभियान-पहल बदलाव की ओर" कार्यक्रम का कौशल कुमार (भा0प्र0से0), जिलाधिकारी, सुपौल एवं शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम 25 नवंबर 2023 को महिलाओं के प्रति हिंसा उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुभारंभ किया गया, जिसे 20 दिसम्बर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर औपचारिक समापन किया जायेगा। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर पर भी कार्यक्रम करवाने का निदेश दिया गया। ताकि महिलाओं को हिंसा से रोकने से संबंधित बने कानून एवं एक्ट पंचायत तक महिलाओं को जानकारी मिल सके। उक्त कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी, शोभा सिन्हा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई0सी0डी0एस0), सुपौल द्वारा बताया गया कि महिलाओं को हिंसा से रोकने के लिए राष्ट्रीय अभियान "नई चेतना अभियान-पहल बदलाव की ओर" कार्यक्रम विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से भी जन-जागरूक किया जायेगा। जिला परियोजना प्रबंधक जिविका के द्वारा उक्त कार्यक्रम प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक के लिए कार्यक्रम के रूप रेखा पर चर्चा किया गया। हरिनारायण कुमार, जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति के द्वारा बताया गया कि पंचायत स्तर एंव प्रखंड स्तर पर आयोजित सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सुरक्षा संरक्षा एवं शशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जिला हब फार एम्पावरमेंट आफ वीमेन, सखी वन स्टांप सेंटर, या अन्य योजना का भी जानकारी दिया जाएगा। उक्त कार्यक्रम "नई चेतना अभियान-पहल बदलाव की ओर" महिलाओं को लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए मनाया जा रहा है ताकि जन-जन तक हिंसा के विरुद्ध बने कानून एवं एक्ट का जानकारी हो सके। कुमारी प्रतिभा, केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टांप सेंटर के द्वारा महिलाओं को हिंसा से रोकने के लिए सखी वन स्टांप सेंटर के द्वारा दी जाने वाली सेवा के बारे में बताया गया। अंगिशा कुमारी, महिला थाना अध्यक्ष, सुपौल के द्वारा महिलाओं को महिला थाना के द्वारा दी जाने वाली सेवा के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जिविका एंव जिविका दीदी तथा अन्य उपस्थित थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
19 May 2025 06:36:08
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडन की...
टिप्पणियां