कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुयी मृत्यु
By Rohit Tiwari
On
कौशाम्बी। जिले में शनिवार की देर शाम कुछ आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु हो गई। ग्राम वासियों को घटना की जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई मौके पर पइन्सा थाना अध्यक्ष व चौकी इंचार्ज अफजलपुर वारी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर व वन विभाग द्वारा ने मोर को राष्ट्रीय सम्मान के साथ दफ नवा दिया है। जानकारी के मुताबिक पाइंसा थाना क्षेत्र के विभिन्नियापुर गांव के एक बाग से मोर का एक झुंड सड़क की तरफ आया। इसी दौरान कुछ आवारा कुत्तों ने मोर के झुंड पर हमला कर दिया। इस हमले में एक मोर की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पाइंसा पुलिस को दी।
विकास पांडे
संवाददाता राष्ट्रीय हिंदी दैनिक तरुणमित्र
Tags: कौशाम्बी
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
15 Jun 2025 15:10:29
प्रतापगढ़। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित होन वाले योग सप्ताह का विधिवत उद्घाटन विधायक राजेन्द्र मौर्य...
टिप्पणियां