राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का ईरान पर असर नहीं, कहा-अमेरिका से लड़ेगा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को तेहरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर जल्द शांति समझौता नहीं किया तो ईरान में कुछ भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा, '' ईरान के लिए घड़ी की सुइयां टिक-टिक कर रही हैं। ईरानी नेता जल्दी से कोई कदम नहीं उठाते तो उनका कुछ भी नहीं बचेगा।" राष्ट्रपति ट्रंप ने यह धमकी अपने ट्रुथ सोशल पर दी। इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट व्हाइट हाउस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए हैं। ईरान ने इस पर कठोर प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा कि वह अमेरिका के आगे झुकेगा नहीं, उससे पूरे दम-खम के साथ लड़ेगा।

सीबीएस न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नहीं, बल्कि अमेरिका का नियंत्रण है। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका ने ईरान की सेना को लगभग पूरी तरह से खत्म कर दिया है। ट्रंप की धमकी के बाद तेहरान की एक्सपीडिएंसी काउंसिल के सदस्य और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह ईरानी बंदरगाहों से अपनी घेराबंदी हटा ले। ईरानी सेना जवाब देने के लिए तैयार है।

ईरान ने कहा- अमेरिकी नाकाबंदी नहीं हटी तो ओमान सागर कब्रिस्तान बन जाएगा

रजाई ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, "हम अमेरिकी सेना को सलाह देते हैं कि वह घेराबंदी खत्म कर दे, इससे पहले कि ओमान सागर उसका कब्रिस्तान बन जाए।" उन्होंने कहा, " वे ईरान की नौसैनिक घेराबंदी को जितना लंबा खींचेंगे, दुनिया भर के देशों को उतना ही ज्यादा नुकसान होगा।" रजाई ने कहा, "अब अमेरिका को खुद को साबित करना होगा। हमारी सेना की उंगलियां ट्रिगर पर हैं।"

अमेरिकी सैन्य घेराबंदी 13 अप्रैल को शुरू हुई थी। ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि यह तब तक जारी रहेगी जब तक ईरान उनकी शर्तों पर शांति समझौते के लिए सहमत नहीं हो जाता। तेहरान का कहना है कि वह अमेरिका के दबाव के आगे किसी भी कीमत पर नहीं झुकेगा। उसकी सेना लड़ने को तैयार है। इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में ईरान ने सुरक्षा बढ़ा दी है। ईरान का कहना है कि इस भू-रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रास्ते से गुजरने के लिए ईरानी पक्ष, सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है। आईआरजीसी की नौसेना ने हाल ही में घोषणा की है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बढ़ा रही है।

आईआरजीसी का होर्मुज पर नियंत्रण का दावा

आईआरजीसी ने तो यहां तक दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से उसके नियंत्रण में है। बिना इजाजत के सैन्य जहाजों और नावों को यहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा। मित्र देशों के जहाजों और नावों को इसमें छूट होगी। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ड्रोन हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच जबरदस्त तनाव है। हमले के बाद संयंत्र में आग लग गई। अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले का शक ईरान और उसके सहयोगियों पर जताया गया है।

ड्रोन ने संयंत्र की आंतरिक सुरक्षा परिधि के बाहर स्थित एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर को निशाना बनाया। यूएई के संघीय परमाणु नियामक प्राधिकरण (एफएएनआर) और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने हमले की पुष्टि की है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एफएएनआर ने कहा कि हमले के तुरंत बाद आपातकालीन टीमों ने आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया। एफएएनआर और आईएईए ड्रोन हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना से संयंत्र की मुख्य प्रणालियों या सुरक्षा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। रेडिएशन (विकिरण) का स्तर पूरी तरह सामान्य है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जानलेवा ग्रेड आईवी लिवर की चोट से बचाई जान

लखनऊ। एडवांस्ड ट्रॉमा केयर में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर, पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में सड़क दुर्घटना के...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा ग्रेड आईवी लिवर की चोट से बचाई जान

साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी : सतीश महाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार काे कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी : सतीश महाना

अवकाश-त्योहार में कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाना गलत: संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा अवकाश, साप्ताहिक अवकाश तथा त्योहारों के दिनों...
उत्तर प्रदेश 
अवकाश-त्योहार में कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाना गलत: संघर्ष समिति

लंदन में नमस्ते भारत पत्रिका का लोकार्पण

अंबेडकरनगर। लंदन में नमस्ते भारत पत्रिका का सफल लोकार्पण हुआ। जिसमें लंदन, ब्रिटेन के साथ-साथ भारत, बेल्जियम और अमेरिका के...