नित्या रमन बन सकती हैं लॉस एंजिल्स की नई मेयर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लॉस एंजिल्स : अमेरिका की राजनीति में एक और भारतवंशी का नाम इन दिनों खूब चर्चा में है और उनकी तुलना न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से हो रही है। यह नाम है नित्या रमन का। नित्या रमन लॉस एंजिल्स मेयर चुनाव में उम्मीदवार हैं। उन्होंने देरी से चुनाव लड़ने का फैसला किया, लेकिन उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और वह चुनाव जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं।

नित्या रमन का जन्म 28 जुलाई 1981 को केरल में हुआ था। वह 6 साल की थीं, तब उनका परिवार अमेरिका में बस गया। 22 साल की उम्र में उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। बाद में वह समाजसेवा और राजनीति में सक्रिय हुईं। फरवरी 2026 में उन्होंने मेयर का चुनाव लड़के का फैसला किया और अब अमेरिका में सबसे चर्चित नेताओं में शामिल हो चुकी हैं।

वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल ये खबर भी पढ़े : वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
नित्या रमन लॉस एंजेलिस सिटी काउंसिल की मेंबर हैं और मेयर की रेस में चर्चा में हैं। यही वजह है कि अमेरिका में खासकर कैलिफोर्निया और लॉस एंजिल्स की राजनीति में उनका नाम काफी चल रहा है। नित्या हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अंडरग्रेजुएट हैं और एमआईटी से अरबन प्लानिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। वह एक्टिविस्ट हैं और उन्होंने बेघरों और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम किया है। वह डेमोक्रैट पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

कैसा रहा राजनीतिक करियर
नित्या ने साल 2020 में लॉस एंजिल्स के सिटी काउंसिल डिस्ट्रिक-4 से चुनाव जीता। वह लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल की पहली दक्षिण एशियाई और पहली एशियाई-अमेरिकी महिला अध्यक्ष बनीं। 2024 में वह इस पद पर दोबारा चुनी गईं। अब वह लॉस एंजिल्स मेयर का चुनाव लड़ रही हैं। वह पहले मेयर करेन बास का समर्थन कर रही थीं, लेकिन फरवरी के महीने में उन्होंने खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया। वह बास के खिलाफ मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी हैं। कुछ पोल्स में वे आगे भी दिख रही हैं।

ममदानी से क्यों हो रही तुलना?
ममदानी और नित्या दोनों डेमोक्रैटिक सोशलिस्ट ऑफ अमेरिका से जुड़े हैं। ममदानी न्यूयॉर्क में डीएसए के समर्थन वाले उम्मीदवार के रूप में उभरे और मेयर बने। वहीं, नित्या रमन लॉस एंजिल्स में 2020 में काउंसिल चुनाव जीती थीं। वह डीएसए की पहली उम्मीदवार थीं, जिन्हें इतनी सफलता मिली। ममदानी के जड़ें गुजरात से हैं और नित्या की केरल से। इस वजह से दोनों की तुलना की जा रही है। इसके अलावा दोनों की राजनीति विकास पर आधारित है और लेफ्ट विंग से भी मिलती-जुलती है। दोनों जिन मुद्दों पर प्रमुखता से उठाते हैं, वह भी बहुत हद तक मिलते-जुलते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जबलपुर: नाजिया इलाही खान पर जीरो एफआईआर दर्ज, पैगंबर पर कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई

जबलपुर। स्वयं को 'सनातनी मुस्लिम' बताने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ जबलपुर के हनुमानताल थाने में...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: नाजिया इलाही खान पर जीरो एफआईआर दर्ज, पैगंबर पर कथित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई

दिव्यांगों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ेगी सहायता राशि, लगेंगे विशेष शिविर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मानसिक रूप से कमजोर (दिव्यांग) लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार...
राष्ट्रीय  राज्य 
दिव्यांगों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ेगी सहायता राशि, लगेंगे विशेष शिविर

फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

टोरंटो। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ऐतिहासिक गोल और अतिरिक्त समय में गोंकालो रामोस के विजयी हेडर की बदौलत पुर्तगाल ने शुक्रवार...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

कराकास। वेनेजुएला में 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला,...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में चमत्कारी बचाव: 8 दिन तक मलबे में फंसा रहा सुरक्षा गार्ड, जिंदा निकाला गया

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच तेज हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी का शिकंजा और कसा, चंपत राय समेत तीन शीर्ष पदाधिकारियों से 4 घंटे पूछताछ

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग