अमेरिका : यौन आरोपों से टूटे फेयरफैक्स,पत्नी संग खुद को गोली से उड़ाया
लंबे समय से अवसाद और नशे की समस्या से जूझ रहे थे वर्जीनिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर
रिचमंड (वर्जीनिया)। अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर फेयरफैक्स से जुड़ी एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यौन उत्पीड़न के आरोपों, मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों से जूझ रहे फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना वर्जीनिया के एनांडेल स्थित उनके घर में गुरुवार देर रात हुई। घटना के समय दंपति के दो किशोर बच्चे भी घर में मौजूद थे। बेटे ने ही आपातकालीन नंबर 911 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर फेयरफैक्स और उनकी पत्नी सेरिना के शव मिले।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना घरेलू विवाद का परिणाम थी। पुलिस के अनुसार, फेयरफैक्स ने पहले घर के बेसमेंट में अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर अपने बेडरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। बताया गया कि तलाक की प्रक्रिया के बावजूद दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रह रहे थे।
ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनीअदालती दस्तावेजों के मुताबिक, सेरिना फेयरफैक्स ने जुलाई 2025 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। हाल ही में अदालत ने बच्चों की प्राथमिक कस्टडी मां को दी थी और फेयरफैक्स पर शराब सेवन को लेकर सख्त शर्तें भी लगाई गई थीं। उन्हें बच्चों से मिलने से पहले शराब परीक्षण कराने का आदेश दिया गया था।
ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला में दो बड़े भूकंप से तबाही, 10,000 मौतों की आशंका, कई घायल, राहत-बचाव अभियान जारीरिपोर्ट में यह भी सामने आया कि फेयरफैक्स लंबे समय से अवसाद और नशे की समस्या से जूझ रहे थे। 2022 में पद छोड़ने के बाद उन्होंने खुद को घर तक सीमित कर लिया था। अदालत ने उन्हें घर छोड़ने का भी निर्देश दिया था।
फेयरफैक्स ने 2018 से 2022 तक वर्जीनिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में कार्य किया था और उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी का उभरता नेता माना जाता था। हालांकि, उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों ने उनके राजनीतिक करियर को गहरा नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अब बच्चों की देखभाल उनके परिजनों द्वारा की जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और इसे एक बड़ी पारिवारिक त्रासदी के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
