खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइप लाइन में धमाका, आठ की मौत, पांच की हालत गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर में गैस पाइप लाइन में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। धमाके की चपेट में आए अन्य पांच की हालत गंभीर है।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। यह सभी हत्तार इंडस्ट्रियल एस्टेट में गैस पाइपलाइन में लगी आग में फंस गए थे। आग बुझाने के लिए आसपास से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हरिपुर के उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) वसीम अहमद ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा गुरुवार को हुआ।

पीओके  में पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ  बड़ा प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : पीओके  में पाकिस्तानी सरकार और फौज के खिलाफ  बड़ा प्रदर्शन

आग में फंसे छह लोगों को बचा लिया गया। मृतकों में तीन बच्चे, दो लड़कियां, दो बुज़ुर्ग महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सात-आठ घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया और बचाव अभियान पूरा हो चुका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्तार इंडस्ट्रियल एस्टेट में कॉलोनी मोड़ के पास कोट नजीबुल्लाह में एक गैस पाइप लाइन में अचानक आग भड़क उठी। इससे पास की एक फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। फैक्टरी के कर्मचारी तो किसी तरह बचकर निकल गए, लेकिन पास के रिहायशी इलाके में कई लोग फंस गए।

रेस्क्यू 1122 के एक प्रवक्ता ने बताया कि बचाव और दमकल की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए मनसेहरा, एबटाबाद, मरदान और स्वाबी से सात अतिरिक्त दमकल वाहन और दमकलकर्मी बुलाए गए। इस घटना के बाद हजारा डिवीजन में गैस की सप्लाई रोक दी गई।

प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया करा रही है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस संबंध में हरिपुर के जिला पुलिस अधीक्षक शफीउल्लाह गंडापुर ने बताया कि पांच शवों को कोट नजीबुल्लाह अस्पताल और तीन को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घायलों की हालत गंभीर है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी की नियुक्ति

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी और...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी की नियुक्ति

विद्या से विवेक, कौशल से विकास, उत्तम स्वास्थ्य से होती है हर संकल्प की सिद्धिः प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर महाभारत का सुभाषित साझा किया। विद्या को सबसे बड़ी संपत्ति और कौशल को सर्वोत्तम गुण...
राष्ट्रीय 
विद्या से विवेक, कौशल से विकास, उत्तम स्वास्थ्य से होती है हर संकल्प की सिद्धिः प्रधानमंत्री मोदी

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

-चयनित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम और मेरिट सूची
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी : धर्मपाल सिंह

मुरादाबाद । 2027 उप्र विधानसभा चुनाव के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी। बूथ जीता तो चुनाव जीता के फॉर्मूले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी विधानसभा चुनाव-2027 के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी : धर्मपाल सिंह

फरार घोषित आरोपित को सामान्यतः अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फिर कहा कि जो आरोपी अदालत की कार्यवाही और जांच से जानबूझकर बचता है तथा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फरार घोषित आरोपित को सामान्यतः अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती : हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश

रामजन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण : दो आरोपियों की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर

अयोध्या। रामजन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण में मंगलवार को एंटी करप्शन न्यायालय ने आरोपित सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रामजन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण  : दो आरोपियों की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर