संघर्ष विराम दो दिन बढ़ा, इस्लामाबाद वार्ता का दूसरा दौर ईरान के रुख पर निर्भर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच आज खत्म होने वाला संघर्ष विराम (युद्ध विराम/सीज फायर) दो दिन और बढ़ा दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा खुद की। इस समय पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान वार्ता का दूसरा चरण शुरू कराने के कूटनीतिक प्रयास जोर-शोर से किए जा रहे हैं। अब तक ईरान ने ऐसा कोई पक्का संकेत नहीं दिया कि वह इस्लामाबाद अपना प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है। ठीक इसके उलट अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल स्वदेश से पाकिस्तान रवाना हो चुका है।

सीएनएन, सीबीएस न्यूज, अल जजीरा और जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने बातों-बातों में संकेत दिया है कि ईरान के साथ सीज फायर को असल में लगभग दो दिन और बढ़ा दिया गया है और अब यह वाशिंगटन के समय के अनुसार बुधवार शाम तक जारी रहेगा। ब्लूमबर्ग के साथ एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यह संघर्ष विराम समझौता जो पहले 21 अप्रैल को रात 8 बजे पूर्वी समय पर खत्म होने वाला था अब हफ्ते के मध्य तक चलेगा। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर नई समय सीमा से पहले कोई समझौता नहीं हो पाता है तो इसकी अवधि को और आगे बढ़ाना बहुत ही मुश्किल है।

ट्रंप ने सोमवार को यह भी कहा कि पाकिस्तान में होने वाली दूसरे दौर की संभावित बातचीत से पहले ईरान के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की जाएगी। एक कंजर्वेटिव रेडियो प्रोग्राम द जॉन फ्रेडरिक्स शो पर एक छोटे फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने भरोसा जताया कि तेहरान बातचीत की मेज पर जरूर आएगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। ट्रंप ने उम्मीद जताई, "ईरान समझौता करेगा। वह अपने देश को फिर खड़ा करेगा। और जब वह ऐसा करेगा तो उसके पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा।"

इंटरव्यू खत्म करने से पहले ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के अपने औचित्य को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उन्होंने ईरान के खिलाफ चल रही नाकेबंदी का भी बचाव किया। राष्ट्रपति ने इससे ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। वह इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान में दबाव महसूस होने पर ही बातचीत की मेज पर वापस लौटेगा। अमेरिका उसे इसके लिए मजबूर कर देगा।

ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार से फोन पर कहा कि उनका देश सभी पहलुओं पर विचार कर रहा है और आगे कैसे बढ़ना है इस पर फैसला करेगा। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के उकसाने वाले कदम और लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से स्थितियां खराब हुई हैं। प्रमुख वार्ताकार और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबफ ने कहा कि ट्रंप बातचीत की मेज को समर्पण की मेज में बदलने या नए सिरे से युद्ध भड़काने को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच तेहरान के शीर्ष नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि धमकियों के साये में बातचीत नहीं होगी। ट्रंप भी जिद पर अड़ गए हैं। उन्होंने भी कह दिया है कि ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक तेहरान किसी समझौते पर सहमत नहीं हो जाता। लेबनान और इजराइल जरूर दुश्मनी खत्म करने के लिए गुरुवार को वाशिंगटन में बातचीत करने वाले हैं। यह तब है जब इजराइल दक्षिणी लेबनान पर लगातार बमबारी कर रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

डेविल्स ग्रुप के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय। चार जिलों की सहभागिता से बनेगी विशेष टीम। डीएसपी स्तर के...
झारखंड 
डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

केशवरायपाटन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत। मृतकों की पहचान कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा और गीता...
राजस्थान 
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत