अमेरिका ट्रंम के साथ बैठक के बाद जेलेंस्की; ट्रंप बोले- सब ठीक रहा तो कुछ हफ्ते

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ यूक्रेन-रूस के बीच शांति समझौते को लेकर अहम बैठक की। बैठक के बाद दोनों शीर्ष नेताओं ने प्रेस वार्ता करते हुए संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध और संभावित शांति समझौते को लेकर अपने-अपने बयान जारी किए।

'शायद बहुत करीब है', शांति डील पर बोले ट्रंप
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमारी एक शानदार मीटिंग हुई। हमने बहुत सी बातों पर चर्चा की। जैसा कि आप जानते हैं, मेरी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बेहतरीन फोन कॉल हुई। यह दो घंटे से अधिक चली। हमने बहुत से बिंदुओं पर चर्चा की। मुझे लगता है कि हम बहुत करीब आ रहे हैं, शायद बहुत करीब। राष्ट्रपति और मैंने अभी यूरोपीय नेताओं से बात की। हमने उस युद्ध को खत्म करने पर बहुत प्रगति की है, जो शायद दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे घातक युद्ध है।"

भारत-कनाडा साल के अंत तक व्यापार समझौता वार्ता पूर्ण करने पर कर रहे विचा ये खबर भी पढ़े : भारत-कनाडा साल के अंत तक व्यापार समझौता वार्ता पूर्ण करने पर कर रहे विचा

'सब कुछ ठीक रहा तो कुछ हफ्तों में बात बन सकती है'
शांति प्रक्रिया में कितना समय लग सकता है? इस पर ट्रंप ने कहा, 'अगर सब कुछ ठीक रहा तो कुछ हफ्तों में बात बन सकती है। अगर हालात खराब रहे तो यह नहीं होगा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।' अभी भी अनसुलझे 'सबसे मुश्किल मुद्दों' के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "जमीन। उस जमीन का कुछ हिस्सा ले लिया गया है। अभी डील करना बेहतर होगा।'

नेपाल: मानसून के दौरानआने वाली प्राकृतिक आपदा को लेकर सरकार की तैयारी पूरी ये खबर भी पढ़े : नेपाल: मानसून के दौरानआने वाली प्राकृतिक आपदा को लेकर सरकार की तैयारी पूरी

शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति- जेलेंस्की
वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बैठक को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि सभी अहम मुद्दों पर बेहद उपयोगी चर्चा हुई है। जेलेंस्की ने कहा, "हमने सभी विषयों पर शानदार चर्चा की, और हम उन प्रगति की सराहना करते हैं, जो अमेरिकी और यूक्रेनी टीमों ने हाल के हफ्तों में की है। हमने शांति ढांचे के सभी पहलुओं पर चर्चा की। 20-सूत्रीय शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति बनी है, अमेरिका-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी पर 100 प्रतिशत सहमति बनी है, और अमेरिका-यूरोप-यूक्रेन सुरक्षा गारंटी पर लगभग सहमति बन गई है।"

 भारत के साथ पीएम बालेंद्र के भूमि विवाद वाले बयान पर  विदेश मंत्रालय की सफाई ये खबर भी पढ़े :  भारत के साथ पीएम बालेंद्र के भूमि विवाद वाले बयान पर  विदेश मंत्रालय की सफाई

'यूक्रेन शांति के लिए तैयार', बोले जेलेंस्की
उन्होंने आगे कहा कि सैन्य आयाम पर 100 प्रतिशत सहमति बनी है। समृद्धि योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है और हमने आगे की कार्रवाई के क्रम पर भी चर्चा की। हम सहमत हुए कि सुरक्षा गारंटी स्थायी शांति प्राप्त करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है और हमारी टीमें सभी पहलुओं पर काम करना जारी रखेंगी। यूक्रेन शांति के लिए तैयार है।"

त्रिपक्षीय बैठक पर ट्रंप का बयान
राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ त्रिपक्षीय बैठक की संभावना के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा होगा, निश्चित रूप से सही समय पर। मेरी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत ही दिलचस्प मुलाकात हुई। वह चाहते हैं कि यह बैठक हो। उन्होंने मुझे दृढ़ता से बताया। मुझे उन पर विश्वास है। मैंने उनसे (राष्ट्रपति पुतिन से) लगभग ढाई घंटे फोन पर बात की। हमने कई विषयों पर चर्चा की।"

इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, "रूस यूक्रेन की सफलता चाहता है। सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन मैंने राष्ट्रपति को समझाया कि राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन की सफलता के प्रति बहुत उदार थे, जिसमें ऊर्जा, बिजली और अन्य चीजें बहुत कम कीमतों पर उपलब्ध कराना शामिल था। इसलिए आज की बातचीत से कई अच्छी बातें सामने आईं।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा

जम्मू। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर का दौरा किया और वहां...
पश्चिम बंगाल 
 सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के नॉर्दर्न कमांड का किया दौरा

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

मुंबई। अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

फतेहाबाद। फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने ओम टिंबर शटरिंग दुकान में बुधवार सुबह अचानक भीषण...
हरियाणा 
फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

उत्तर प्रदेश

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य