तेहरान के कुछ हिस्सों में हवाई रक्षा प्रणाली सक्रिय,क्या  ईरान को सता रहा हमले का डर?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तेहरान: ईरान  तेहरान के कुछ हिस्सों में हवाई रक्षा बैटरियां सक्रिय कर दी गई थीं, लेकिन उन्होंने इसके कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और ना ही किसी घटना को रिपोर्ट किया है। ईरान की ओर यह कदम इजरायल के रक्षा मंत्री की ओर दी गई चेतावनी के बाद उठाया गया है।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दिया आक्रामक बयान
इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने आक्रामक बयान दिया है। काट्ज ने कहा कि खमेनेई वंश को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए वो संयुक्त राज्य अमेरिका से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही वह वंश है जिसने इजरायल के खिलाफ विनाशकारी योजनाओं की शुरुआत की थी और जो आज भी ईरान के आतंकवादी शासन का नेतृत्व कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायल, ईरान की प्रमुख ऊर्जा और बिजली सुविधाओं को पूरी तरह नष्ट करके तथा उसके राष्ट्रीय आर्थिक बुनियादी ढांचे को कुचलकर, ईरान को वापस अंधकार युग में धकेलने के लिए भी अमेरिका के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहा है।

ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान के साथ सीज़फायर खत्म, बोले- अब बातचीत करना समय की बर्बादी ये खबर भी पढ़े : ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान के साथ सीज़फायर खत्म, बोले- अब बातचीत करना समय की बर्बादी

ईरान के न्यायिक प्रमुख क्या बोले?
इस बीच ईरान के न्यायिक प्रमुख ने होर्मुज जलडमरूमध्य में देश के शक्ति प्रदर्शन की सराहना की है। ईरान के न्यायिक प्रमुख, गुलामहुसैन मोहसेनी एजेही ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि देश के सशस्त्र बल होर्मुज जलडमरूमध्य में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में रिवोल्यूशनरी गार्ड के "मच्छर बेड़े" (Mosquito Fleet) का भी जिक्र किया, जिसमें स्पीडबोट और पानी के नीचे चलने वाले ड्रोन शामिल हैं।

घात लगाए बैठा है ईरान
गुलामहुसैन मोहसेनी एजेही ने यह भी कहा कि IRGC का मच्छर बेड़ा, जिसमें स्पीडबोट और ड्रोन शामिल हैं, फारोर द्वीप की समुद्री गुफाओं से अमेरिकी हमलावर युद्धपोतों पर घात लगाए बैठा है। यह बेड़ा अमेरिका की हवाई सुरक्षा को भेदने और हमलावरों को पूरी तरह से तबाह करने के लिए तैयार है। उन्होंने अमेरिका की नौसैनिक उपस्थिति के खिलाफ चेतावनी भी दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन। 98.73 किमी लंबी परियोजना पर ₹5,017 करोड़ की लागत। दो वर्षों में निर्माण...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

किलियन एमबाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर। लियोनेल मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ...
खेल 
गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

भारत ने पहले दिन कुल 5 पदक जीते। मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवाजी परशुराम...
खेल 
एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया। लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश। किलियन एमबाप्पे ने 60वें...
खेल 
फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त

इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया। पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त। हैरी ब्रूक ने...
खेल 
इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त

उत्तर प्रदेश

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार