18 साल के होने वाले हैं तो जुड़वा लें मतदाता सूची में नाम

दो और तीन को चलेगा संक्षिप्त पुनरीक्षण का विशेष अभियान

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

गोण्डा- चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व कहा जाता है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग वोट डाल सकें इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने कमर कस ली है। गोण्डा में इसका कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिले भर में 27 अक्टूबर से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। दो महीने तक जिले भर में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंप्स के माध्यम से नए वोटर जोड़े जाएंगे साथ ही जिले के पुराने वोटर्स के समस्याओं को हल किया जायेगा। अब मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 9 दिसंबर तक छूटे हुए या नए वोटर्स को बीएलओ के द्वारा मतदाताओं का पुनरीक्षण कर जोड़ा जाएगा। इस दौरान दावे और आपत्तियां भी ली जाएंगी व उनका निराकरण भी किया जाएगा। 
 
मतदान केंद्रों पर चलेगा विशेष अभियान:
पुनरीक्षण की अवधि में मतदाताओं की सुविधा हेतु आगामी  2 व 3 दिसम्बर को विशेष अभियान चलाया जायेगा जिसमें समस्त पदाभिहित अधिकारी एवं बीएलओ अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर प्रातः दस बजे से सांय चार बजे तक उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेगें।जिला प्रशासन का संकल्प है कि गोंडा जिले के प्रत्येक नागरिक को अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिये वोट देने का समान अधिकार दिया जाए।
 
लोकतंत्र के महापर्व में कोई भी नागरिक वोट न बनने के कारण वंचित नहीं रहना चाहिए। भारत का संविधान सभी व्यस्कों को वोट देने का अधिकार देता है। इसके लिए जरूरी है कि सभी का नाम निर्वाचन नामावलियों में सम्मिलित किया जाए। इसलिए निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देशानुसार जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले के ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष के हो जाएंगे या हो चुके है और उनका नाम निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित नहीं है ऐसे सभी नागरिक अपना नाम निर्वाचक नामावली में जरूर सम्मिलित करा लें।
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

किसी भी परियोजना का कार्य धन के अभाव में प्रभावित नहीं होना चाहिए - मंडलायुक्त

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं...
उत्तर प्रदेश 
किसी भी परियोजना का कार्य धन के अभाव में प्रभावित नहीं होना चाहिए - मंडलायुक्त

अखिलेश यादव का माफिया के साथ पोस्टर देख सपा कार्यकर्ता भड़के

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का माफियाओं अतीक अहमद, मुख्तार...
उत्तर प्रदेश 
अखिलेश यादव का माफिया के साथ पोस्टर देख सपा कार्यकर्ता भड़के

व्यापार मण्डल ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापनः यूपीआई पर एमडीआर शुल्क वापस लेने की मांग

बस्ती - यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर चार्ज लगाए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को बस्ती  उद्योग व्यापार...
उत्तर प्रदेश 
व्यापार मण्डल ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापनः यूपीआई पर एमडीआर शुल्क वापस लेने की मांग

कानपुर: बुढ़वा मंगल पर पनकी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

CCTV और पुलिस बैरिकेडिंग से सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राज्य  उत्तर प्रदेश 