तरबूज पर हरी धारियां क्यों बनी होती हैं?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तरबूज पर बनी धारियां :  : गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कुछ फलों की तादात घर में बढ़ जाती है। खीरा, तरबूज, खरबूजा और फलों का राजा आम इत्यादि खाद्य पदार्थ घर-घर में मंगाए जाते हैं ताकि इनका लुत्फ उठाया जा सके। मगर, कई तरह के फल ऐसे भी होते हैं जिनके नाम या उनकी बनावट लोगों को अक्सर हैरान कर देती है। क्या आपको पता है कि आपके घर में मौजूद एक फल के पीछे ऐसा ही एक रहस्य जुड़ा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं तरबूज की जिसके छिलके पर हरी-हरी धारियां बनी होती हैं। आखिर, तरबूज पर ये हरी धारियां क्यों बनी होती हैं और इनका क्या काम होता है ? आज हम आपको इसके बारे में ही बताएंगे। 

दुनिया भर में फेमस धारीदार तरबूज
गौरतलब है कि, दुनिया के कई हिस्सों में धारीदार तरबूजों को पसंद किया जाता है। हालांकि, अन्य हिस्सों में गहरे हरे रंग के तरबूज को और कुछ हिस्सों में हल्के हरे रंग के तरबूज को। धारियों का प्रकार तरबूज की किस्म के अनुसार अलग-अलग होता है। ये चौड़ी, मध्यम, पतली या संकीर्ण हो सकती हैं। 

 स्वप्न शास्त्र से जानिये  मृत परिजन देखना आने वाली खुशी का इशारा है या चेतावनी? ये खबर भी पढ़े :  स्वप्न शास्त्र से जानिये  मृत परिजन देखना आने वाली खुशी का इशारा है या चेतावनी?

तरबूज पर धारियों के प्रकार 
बाजारों में कई तरह के तरबूज पाए जाते हैं जिन पर बनी धारियां भी कई प्रकार की बनी होती हैं। आपने देखा होगा कि किसी तरबूज पर  गहरे हरे रंग की मध्यम चौड़ाई वाली धारियां होती हैं तो किसी पर चौड़ी गहरे हरे रंग की धारियां होती हैं। हालांकि, एक हल्के काले रंग का तरबूज ऐसा भी होता है जिस पर कोई धारी नहीं बनी होती उसे 'शुगर बेबी' तरबूज या 'कलिंगड' कहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में एक समय ऐसा तरबूज विकसित किया गया था जिसमें गहरे हरे रंग की पतली, कोणीय धारियां होती हैं उसे जुबली या टाइगर कहते हैं। 

तरबूज पर धारियां क्यों बनी होती हैं  
कृषि आधारित कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये माना गया है कि तरबूज के छिलके पर गहरी हरी धारियां ज्यादातर जेनेटिक कारणों से बनती हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, ये धारियां फल के विकास के दौरान वाहिकाओं के नीचे क्लोनल मोज़ेक पैटर्न के रूप में उभरती हैं। जीन हल्के हरे आधार पर गहरी धारियां नियंत्रित करते हैं, जबकि कुछ जीन ठोस हरे रंग को प्रभावित करते हैं। प्रजनकों द्वारा बाजार की पसंद के अनुसार विभिन्न पैटर्न विकसित किए जाते हैं। गौरतलब है कि रिपोर्ट्स में बताया गया है कि तरबूज की मिठास और उसके पकने या अधपके होने से इन धारियों का कोई संबंध नहीं है। 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

E20 पेट्रोल पर फिर गरमाई सियासत, अरविंद केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों से मांगी लिखित गारंटी

केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर 29 ऑटो कंपनियों से लिखित आश्वासन मांगा। दावा- 10% से ज्यादा माइलेज घटने या...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
E20 पेट्रोल पर फिर गरमाई सियासत, अरविंद केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों से मांगी लिखित गारंटी

जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राजधानी लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

शिक्षा समाज की आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ

—1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी से की धनराशि हस्तांतरित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शिक्षा समाज की आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ

बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस इटावा में हुई हादसे का शिकार, चालक और परिचालक की मौत

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में बुधवार काे बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर सरियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस इटावा में हुई हादसे का शिकार, चालक और परिचालक की मौत

Moto G77 Power भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Dimensity 6400 के साथ जानें कीमत

नई दिल्ली: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस...
टेक-मित्र 
Moto G77 Power भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Dimensity 6400 के साथ जानें कीमत

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राजधानी लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी बनाकर करोड़ों डकार गए अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

शिक्षा समाज की आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ

—1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी से की धनराशि हस्तांतरित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शिक्षा समाज की आधारशिला, इसके बगैर कुछ भी हो पाना संभव नहीं : योगी आदित्यनाथ

बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस इटावा में हुई हादसे का शिकार, चालक और परिचालक की मौत

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में बुधवार काे बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर सरियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस इटावा में हुई हादसे का शिकार, चालक और परिचालक की मौत

जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस समय अचानक रुक गया, जब जयमाला की रस्म पूरी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयमाला के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, यह रही बड़ी वजह