जेसीबी का आखिर पूरा नाम क्या है?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जे सी बी  : भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने कभी JCB न देखा हो। हर किसी ने कभी न कभी तो कई सारे लोगों ने कई बार JCB को देखा होगा। JCB को लेकर लोगों के मन में एक कमाल की गलतफहमी है और वो गलतफहमी यह है कि लोग मशीन को ही JCB कहकर बुलाते हैं जबकि मशीन का असली नाम कुछ और है। आप भी शायद उस मशीन का नाम JCB ही समझते होंगे मगर ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि पीले रंग की जिस मशीन को आप JCB कहकर बुलाते हैं उस मशीन का नाम 'बैकहो लोडर' है और उस पर लिखा JCB कंपनी का शॉर्ट नाम है।
मशीन पर लिखे JCB का पूरा नाम क्या है?
पीले रंग की वो मशीन (बैकहो लोडर) जिसपर बड़े शब्दों में JCB लिखा होता है, वो मशीन Joseph Cyril Bamford Excavators Ltd. बनाती है। इस कंपनी की स्थापना 1945 में Joseph Cyril Bamford ने इंग्लैंड के Staffordshire के Uttoxeter में की थी और मशीन पर लिखे JCB का पूरा नाम Joseph Cyril Bamford है। आपको बता दें कि साल 1953 में कंपनी का पहला बैकहो लोडर लॉन्च किया गया था और इसी के साथ पहली बार JCB का लोगो भी अस्तित्व में आया। उम्मीद है कि अब आप JCB का पूरा नाम भी जान गए होंगे और मशीन को JCB समझने की गलतफहमी भी दूर हो गई होगी।

JCB कंपनी कौन-कौन सी मशीन बनाती है?
आइए अब आपको यह भी बता देते हैं कि JCB कंपनी कौन-कौन से मशीन बनाती है। इस कंपनी ने कई मशीनों को डिजाइन और निर्मित किया है। इसमें एक नाम तो बैकहो लोडर का है। इसके अलावा एक्स्कवेटर, मिनी एक्स्कवेटर, JCB टेलिस्कोपिक हैंडलर, व्हील्ड लोडिंग शॉवेल, रफ टेरेन फोर्कलिफ्ट, साइट डंपर, स्किड स्टीयर लोडर, Fastracs, Teletrucks, कॉम्पैक्टिंग मशीनें भी हैं।

संपादकीय: आंदोलन एक सीख अनेक, लोकतंत्र की मजबूती का बड़ा प्रमाण ये खबर भी पढ़े : संपादकीय: आंदोलन एक सीख अनेक, लोकतंत्र की मजबूती का बड़ा प्रमाण

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

किशनगंज। जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली...
बिहार 
किशनगंज: अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 1.48 करोड़ रुपये के टिकट व नकदी बरामद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

झाबुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी सौगात, ₹283.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती