अवैध हिरासत के आरोप पर हाईकोर्ट ने खारिज की हैबियस कॉर्पस याचिका

एफआईआर की जांच जारी रहने और रेस्पोंडेंट 4 से 7 के खिलाफ कोई साक्ष्य न मिलने पर लखनऊ खंडपीठ का फैसला, अधिवक्ता चैतन्य तिवारी ने रखा पक्ष

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ ने हैबियस कॉर्पस रिट याचिका संख्या 232/2026 में महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि दुर्गेश मिश्रा उर्फ खोनू को रेस्पोंडेंट संख्या 4 से 7 ने अवैध रूप से हिरासत में रखा है। मामले में पूर्व में न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिया था कि यदि दुर्गेश मिश्रा रेस्पोंडेंट संख्या 4 से 7 की अभिरक्षा में मिले तो उन्हें बरामद कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद पुलिस ने विस्तृत जांच की, अनेक विवेचना पर्चे तैयार किए और संबंधित स्थानों पर तलाश की, लेकिन दुर्गेश मिश्रा का पता नहीं चल सका। 
सुनवाई के दौरान थाना प्रभारी गंगाघाट द्वारा न्यायालय में व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल कर बताया गया कि पीड़ित की तलाश लगातार जारी है और अब तक की जांच में रेस्पोंडेंट संख्या 4 से 7 की अवैध हिरासत का कोई साक्ष्य नहीं मिला। 
न्यायालय ने पूनम कुशवाहा बनाम स्टेट ऑफ यूपी के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि जब गुमशुदगी संबंधी एफआईआर पर पुलिस जांच पहले से जारी हो और अवैध हिरासत का आरोप स्थापित न हो, तब समानांतर हैबियस कॉर्पस याचिका विचारणीय नहीं होती। इसी आधार पर याचिका को खारिज कर दिया गया। 
मामले में रेस्पोंडेंट संख्या 4 से 7 की ओर से अधिवक्ता चैतन्य तिवारी ने न्यायालय में पक्ष रखा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

नोटिस पाने वाले मतदाता 12 दस्तावेजों में से कोई भी प्रमाण दे सकेंगे फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले...
उत्तर प्रदेश 
एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा

कौशाम्बी। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के...
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा

पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई। पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ शिक्षाविद, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल (91) का मंगलवार को सुबह महाराष्ट्र के...
महाराष्ट्र 
पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को राज्यसभा में राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष के...
राष्ट्रीय 
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

उत्तर प्रदेश

एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

नोटिस पाने वाले मतदाता 12 दस्तावेजों में से कोई भी प्रमाण दे सकेंगे फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले...
उत्तर प्रदेश 
एसआईआर अभियान के तहत फतेहाबाद में मतदाताओं को जारी नोटिस

विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा

कौशाम्बी। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के...
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा

अवैध हिरासत के आरोप पर हाईकोर्ट ने खारिज की हैबियस कॉर्पस याचिका

उन्नाव। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ ने हैबियस कॉर्पस रिट याचिका संख्या 232/2026 में महत्वपूर्ण आदेश पारित करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध हिरासत के आरोप पर हाईकोर्ट ने खारिज की हैबियस कॉर्पस याचिका