संतुलित पर्यावरण के लिए भूजल बचाना होगा-अजय क्रांतिकारी

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय के आदेश के अनुपालन में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ नागेंद्र मौर्य के निर्देशानुसार जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) नारायणपुर,जेठवारा में पर्यावरण सेना द्वारा "जल संरक्षण का करें संकल्प,इसका नहीं है कोई विकल्प" की थीम पर भूजल संवाद एवं पर्यावरण चेतना कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के साथ ही पेड़ों की सुरक्षा करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यूनेस्को द्वारा विश्व जल पुरस्कार विजेता एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि भूजल बचाए बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।पानी की एक-एक बूंद में जीवन है,धरती पर जीवन के लिए भूजल और पर्यावरण बचाना होगा।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते पर्यावरण के चलते धरती पर जीवन का संकट खड़ा हो गया है।अगर समय रहते पर्यावरण एवं वर्षा जल संचयन नहीं किया तो पीढ़ियों के लिए पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा।उन्होंने कहा कि हमें जल बर्बादी को रोकने हेतु मन से तैयार होना पड़ेगा।अपने दैनिक जीवन में जल का नैतिक उपयोग कर देश को हरित बनाने में अपना योगदान देना होगा।जिसकी शुरुआत हमें स्वयं से करना होगा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश नारायण त्रिपाठी ने सभी लोगों को पानी बचाने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि खेतों की मेडबंदी की उस पर पेड़ लगाएं और खेत का पानी खेत में ही रोकें जिससे वर्षाजल का संचयन होगा और हरियाली में वृद्धि होगी।कॉलेज के शिक्षक प्रशांत मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों से पेड़ रोपित कर उसकी सुरक्षा और दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाते हुए जल और पर्यावरण को बचाने का हरित संदेश दिया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी लोगों भूजल संचयन एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
इस मौके पर प्रशांत मिश्रा,सुरेश वर्मा,पुष्पेंद्र सिंह,विक्रम कुमार, रामकुमार मिश्र,सुमन यादव, राजेश कुमार,।प्रियंका सिंह, राजकुमार वर्मा एवं ससविंद पांडे सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मनपसंद लड़के से शादी के लिए टेलीकॉम टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा ये खबर भी पढ़े : मनपसंद लड़के से शादी के लिए टेलीकॉम टावर पर चढ़ी युवती, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ