दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय : भारत के अलग-अलग रूपों को अपने कैमरे में कैद करने वाले दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय इस दुनिया में नहीं रहे। आज, रविवार सुबह रघु राय ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 83 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। राय लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम चार बाजे लोधी श्मशान घाट में रघु राय का अंतिम संस्कार होगा। रघु राय के निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी सदमे में हैं। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज फोटोग्राफर को श्रद्धांजलि दी 
बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया के माध्यम से रघु राय को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने रघु राय की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।' दीया मिर्जा के अलावा सिंगर और लिरिसिस्ट स्वानंद किरकिरे और फोटोग्राफर अतुल काबेकर सहित और भी कई बॉलीवुड हस्तियों ने  रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने लिखा- 'सीधी शब्दों में कहूं तो वह इस देश के महानतम व्यक्ति थे। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
L
रघु राय को दीया मिर्जा ने दी श्रद्धांजलि।

शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी ये खबर भी पढ़े : शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

प्रोटेस्ट कैंसर से लड़ी जंग
रघु राय के बेटे एवं फोटोग्राफर नितिन राय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए को बताया कि रघु राय को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, हालांकि बाद में उन्हें इससे राहत मिलने लगी थी। लेकिन, कैंसर फिर लौट आया और पेट तक फैल गया और फिर ठीक हो गया। हाल ही में कैंसर दिमाग तक फैल गया और कुछ उम्र संबंधी अन्य तकलीफें भी होने लगी थीं।

रघु राय के परिवार में कौन-कौन है?
रघु राय के निजी जीवन के बारे में बात करें तो उनका जन्म 1942 को ब्रिटिश इंडिया के झांग, पंजाब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उन्होंने 1962 में अपने बड़े भाई, फोटोग्राफर एस पॉल से फोटोग्राफी के गुर सीखे और नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई। रघु, भोपाल गैस त्रासदी जैसी ऐतिहासिक घटना को अपने कैमरे में कैद करने के लिए भी मशहूर थे, जिसमें उन्होंने पीड़ितों की जो तस्वीरें खींचीं, उसने उस हादसे की भयावहता बयां कि और पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उनके परिवार में उनकी पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और तीन बेटियां लगन, अवनि और पुर्वई हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख
रघु राय के निधन पर पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करके दुख जताया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच