विदेशी पति-ससुर पर फूटा सेलिना जेटली का गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सेलिना जेटली। : बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। पिछले कुछ समय से सेलिना कुछ अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ उनका भाई मिडिल ईस्ट में पुलिस कस्टडी में है तो दूसरी तरफ उनका उनके विदेशी पति पीटर हाग से तलाक का मामला चल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, सेलिना के तीन बच्चे उनके पति के पास ऑस्ट्रिया में हैं, जिसके चलते एक्ट्रेस उनसे मिल नहीं पा रही हैं, वहीं एक बच्चे को उन्होंने बहुत पहले ही खो दिया था। इस बीच मदर्स डे पर सेलिना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपना बच्चों से न मिल पाने का दर्द बयां किया है।

पति ने बच्चों को बात करने से रोका- सेलिना
सेलिना जेटली ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मदर्स डे के मौके पर इन वीडियो को साझा करने के अलावा मेरे पास और कोई ऑप्शन नहीं है। मैंने अपने बच्चों को उसी दिन खो दिया जब मैंने अपनी गरिमा, अपने बच्चों और अपने भाई की रक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़ने का फैसला किया था। सुबह तड़के, पड़ोसियों की मदद से, मैं चुपचाप उस सिस्टेमेटिक उत्पीड़न, आइसोलेशन, भावनात्मक शोषण, अपमान और भय से बच निकली, जिसका मैंने सामना किया था। मैंने भारत में अपने घर, जो मेरे सिर पर एकमात्र छत है और जिसे मैंने 2004 में अपने पैसों से खरीदा था, तक पहुंच पाने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू की, और क्योंकि मैंने मिडिल ईस्ट में हिरासत में लिए गए अपने भाई के लिए कानूनी सहायता मांगी, इसलिए मेरे बच्चों को मुझसे बात करने से रोक दिया गया।'

 52 की उम्र में भी सिंगल हैं करोड़ों की मालकिन गीता कपूर ये खबर भी पढ़े :  52 की उम्र में भी सिंगल हैं करोड़ों की मालकिन गीता कपूर

जॉइंट कस्टडी के बाद भी बच्चों से नहीं मिल पा रहीं सेलिना

फिल्म 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म 12 जून को  देगी दस्तक  ये खबर भी पढ़े : फिल्म 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म 12 जून को देगी दस्तक

'जॉइंट कस्टडी और ऑस्ट्रियाई परिवार न्यायालय के मौजूदा आदेशों के बावजूद, मुझे अब भी अपने तीन बच्चों से बात करने की परमिशन नहीं है। मेरे बच्चों को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है और मेरे पति और उसके पिता द्वारा उन्हें उनकी अपनी मां और हिंदू धर्म में उनकी आस्था के खिलाफ गुमराह किया जा रहा है, उनका ब्रेनवॉश किया जा राह है और कट्टरपंथी बनाया जा रहा है। दो सप्ताह पहले, ऑस्ट्रिया में मेरी तलाक की सुनवाई के दौरान, मैं अपने ही घर के बाहर खड़ी थी, टूटी हुई, उस प्यार, समर्पण, बलिदान और बिना शर्त देखभाल को याद कर रही थी जिसके साथ मैंने अपने परिवार का पालन-पोषण किया था।'

फिल्म ''इक्का' में आमने-सामने होंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना, रिलीज तारीख की घोषित  ये खबर भी पढ़े : फिल्म ''इक्का' में आमने-सामने होंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना, रिलीज तारीख की घोषित 

बेटे की कब्र से लिपटकर रोईं सेलिना
सेलिना आगे लिखती हैं- 'अदालत में दिए गए आश्वासनों के बावजूद, मेरे बच्चों को वापस नहीं लाया गया। एकमात्र बच्चा जिसे मैं गोद में ले पाई वो मेरा दिवंगत फरिश्ता, शमशेर था। सितंबर की शुरुआत में, मुझे तलाक के कागजात इस बहाने दिए गए कि यह हमारी 15वीं शादी की सालगिरह का उपहार है। इसके बाद, वर्षों के दुर्व्यवहार के बावजूद, मैंने बार-बार सौहार्दपूर्ण अलगाव की कोशिश की, जिसमें मैंने केवल अपने बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता दी। मेरे इन प्रयासों का जवाब मेरी विवाहपूर्व संपत्तियों से संबंधित मांगों, दबाव, धमकियों और मेरी स्वतंत्रता, गरिमा और आत्मनिर्भरता को छीनने के प्रयासों से दिया गया।'

15 साल में सब छिन गया
अभिनेत्री ने आगे लिखा- 'मेरे बच्चे, और इस शादी में मैंने जो कुछ भी दिया, मेरी अपनी मेहनत की कमाई, मेरी अपनी संपत्ति, मेरे अपने बलिदान। शादी के 15 सालों में मुझसे सब कुछ छीन लिया गया। आज मेरा दिल पूरी तरह टूट चुका है। मेरे दिवंगत बेटे की कब्र के पास एक जगह है जहां मैं रोती हूं, प्रार्थना करती हूं और हिम्मत जुटाती हूं। यह… मेरे लिए मातृ दिवस है। लेकिन मैं मां महाललिता अंबिका, मां काली और मां दुर्गा की बेटी हूं। अब मैं अपने बच्चों, अपनी गरिमा, सच और न्याय की लड़ाई के लिए भारत लौट रही हूं। नमो शक्ति।'

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब 

जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत...
मध्य प्रदेश 
राहुल गांधी को-हाई कोर्ट से राहत नहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट की ऑर्डर शीट तलब 

 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी अब...
मध्य प्रदेश 
 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने की घोषणा

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

फिल्म 'द मराठा' शब्द पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सामाजिक और प्रशासनिक विषयों पर आधारित फिल्म ‘द महाराष्ट्र फाइल’ रिलीज के बाद नए विवाद...
मनोरंजन 
फिल्म 'द मराठा' शब्द पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ