आयुष्मान कार्ड प्रगति में लापरवाही पर डीएम का सख्त एक्शन,कई अधिकारियों के वेतन रोके गए

एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो होगी और कड़ी कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार से मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति को लेकर स्वास्थ्य विभाग,जिला पंचायत राज विभाग,आईसीडीएस एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की।बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विगत दिवस भारत गार्डन परिसर में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई थी तथा लगातार विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए थे,लेकिन इसके बावजूद कई क्षेत्रों में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई।समीक्षा के दौरान सीएचसी बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड हेतु ऑपरेटर आईडी कम सक्रिय पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध शासन स्तर पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।साथ ही चमरौआ सीएचसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन आशा कार्यकत्रियों द्वारा ऑपरेटर आईडी सक्रिय नहीं कराई गई है,उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में लापरवाही पाए जाने पर एडीओ पंचायत स्वार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने,एडीओ पंचायत चमरौआ का वेतन बाधित करने तथा एडीओ पंचायत मिलक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए।इसके अतिरिक्त सीडीपीओ सैदनगर एवं बिलासपुर का वेतन बाधित करने,कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा सदर की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती विजेन्द्र कला का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने एवं संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, ‘अत्यधिक बल प्रयोग नहीं किया’

कहा- बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चरणबद्ध बल का इस्तेमाल हुआ
राष्ट्रीय  राज्य 
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, ‘अत्यधिक बल प्रयोग नहीं किया’

नासिक में पति की हत्या की खौफनाक साजिश, पत्नी ने 23 वर्षीय प्रेमी संग रची पूरी कहानी

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 45 वर्षीय पत्नी ने अपने 23 वर्षीय...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
नासिक में पति की हत्या की खौफनाक साजिश, पत्नी ने 23 वर्षीय प्रेमी संग रची पूरी कहानी

जम्मू NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

जम्मू। जम्मू की एनआईए कोर्ट ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर मोहम्मद याकूब उर्फ अबू सुमामा उर्फ सुमामा इलियास उर्फ...
राष्ट्रीय  राज्य 
जम्मू NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, बिकवाली से बाजार दबाव में...

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। बाजार खुलने के कुछ देर बाद...
कारोबार 
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, बिकवाली से बाजार दबाव में...

झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’

हैदराबाद। झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद देशभर...
राष्ट्रीय  राज्य 
झारखंड में परीक्षा रद्द होने पर बोले एन. रामचंद्र राव, ‘छात्रों की बड़ी जीत’

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों-कर्मचारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कमिश्नर तरुण गाबा ने परखी व्यवस्थाएं

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद