लेखन व पत्रकारिता की रचनात्मकता से मजबूत होता है सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार- परियोजना निदेशक

विकास भवन सभागार में प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक हुआ शपथ ग्रहण

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक दयाराम यादव तथा वरिष्ठ पत्रकार जगत बहादुर सिंह एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

परियोजना निदेशक दयाराम यादव तथा विशिष्ट अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अजय यादव, महासचिव नवीन श्रीवास्तव, सचिव योगेन्द्र नारायण, संगठन मंत्री अब्दुल मुहीब, कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह व प्रेस प्रवक्ता आसिफ सिददीकी को पद के उत्तरदायित्व का प्रतिज्ञान कराया। मुख्य अतिथि पीडी दयाराम यादव ने पत्रकारिता और लेखन को समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में आधार स्तम्भ कहा। विशिष्ट अतिथि ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार की मजबूती में पत्रकारिता का अहम योगदान है। मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष दीपेन्द्र तिवारी ने मीडिया के समक्ष उत्पन्न वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता कहा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार जगत बहादुर सिंह ने कहा कि आज के समय में स्वस्थ पत्रकारिता तथा सदभावनापरक विचार सबसे बड़ी जरूरत है।

रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान व नारकोटिक्स के बीच एमओयू साइन ये खबर भी पढ़े : रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान व नारकोटिक्स के बीच एमओयू साइन

परियोजना निदेशक के साथ निर्वाचन अधिकारी के रूप में जगत बहादुर सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं आयोजन समिति द्वारा दयाराम यादव, ज्ञानप्रकाश शुक्ल व जगत बहादुर सिंह को बुकें एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे मौजूद साथी पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर गर्मजोशी के स्वागत किया। समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष हरिलाल विश्वकर्मा ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष पंकज दुबे ने स्वागत भाषण तथा वासिफ खां ने आभार प्रदर्शन किया। समारोह को वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर तिवारी सोहगौरा, बीके शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, अरविंद दुबे, लवलेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जयवीर सिंह, प्रदीप मिश्र, निलेश मिश्र, प्रदीप वर्मा, अमित दुबे, आदर्श शुक्ला, लाल अंकित प्रताप सिंह, आशीष सिंह, देवेन्द्र मिश्र, अरविंद पाण्डेय, शैलेष मिश्र, मो0 शरीफ खां, जय बहादुर सिंह, मो0 रईस, मो0 इस्यिाक आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ