क्या आपने कभी मोरिंगा यानी सहजन की सब्जी खाई है?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सहजन की सब्जी : अगर स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिल जाए, तो कितना बढ़िया रहेगा। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जो न केवल पोषण से भरपूर है बल्कि बेहद स्वादिष्ट भी है। आइए सहजन की सब्जी बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहजन की सब्जी बनाने के लिए आपको 250 ग्राम सहजन की फली, 3-4 आलू, 2 टमाटर, एक प्याज, एक टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक टी स्पून जीरा, हाफ टी स्पून हल्दी, हाफ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून धनिया पाउडर, 2 टेबल स्पून हरा धनिया, तेल और नमक की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सहजन की फली को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर लगभग 4 इंच की पीस में कट कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आलू को छीलकर इसे भी छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए। अब आपको कटी हुई सहजन की फली और कटे हुए आलू को एक बार अच्छे से धो लेना है।

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट ये खबर भी पढ़े : सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

तीसरा स्टेप- टमाटर को धो लीजिए और फिर टमाटर के ऊपर चीरा लगा लीजिए। इसके बाद कुकर में कटी हुई सहजन की फली, कटे हुए आलू, चीरा लगे हुए टमाटर, थोड़ा सा नमक और पानी निकाल लीजिए।

चौथा स्टेप- आपको कुकर बंद कर गैस ऑन कर देनी है और 2-3 सीटी आने के बाद गैस को ऑफ कर देना है। जब कुकर का प्रेशर निकल जाए, तब इस सब्जी को छानकर इसके पानी को अलग कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- टमाटर के छिलके को उतार लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में तेल एड कीजिए और इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लीजिए।

छठा स्टेप- गर्म तेल में जीरा डालकर भून लीजिए। अब कढ़ाई में प्याज के पेस्ट को एड कर अच्छी तरह से पका लीजिए।

सातवां स्टेप- कढ़ाई में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर इन्हें भी भून लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में टमाटर एड कर इसे भी कुछ देर तक कुक कीजिए।

आठवां स्टेप- अब बॉइल्ड आलू, सहजन की फली और बचे हुए पानी को भी इस मिश्रण में मिला लीजिए। आखिर में नमक मिलाकर सब्जी को थोड़ी देर तक बॉइल होने दीजिए।

कुछ ही देर में आपकी गर्मागर्म सहजन की सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है। गैस बंद करके आप सहजन की सब्जी में बारीक कटे हुए हरे धनिए को मिला सकते हैं। आप रोटी या फिर चावल के साथ सहजन की गर्मागर्म सब्जी का लुत्फ उठा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाबाकुटी के जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश सागौन...
छत्तीसगढ़ 
गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

उत्तर प्रदेश

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, 12 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिंदकी तहसील क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बावन इमली में बुधवार को स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान