ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । क्रूड ऑयल की कीमत में आई तेजी के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे, लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 49,609.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े स्टॉक्स में आई तेजी के कारण एस एंड पी 500 इंडेक्स और नैस्डेक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,398.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 440.88 अंक यानी 1.71 प्रतिशत उछल कर 26,247.08 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 106.84 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,502.32 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,233.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 186.85 अंक यानी 2.30 प्रतिशत टूट कर 8,112.57 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 324.98 अंक यानी 1.34 प्रतिशत लुढ़क कर 24,338.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 339.50 अंक यानी 1.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,900.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 84.55 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,884.85 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 71.71 अंक यानी 0.27 प्रतिशत लुढ़क कर 26,322 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 88.65 अंक यानी 0.14 प्रतिशत टूटकर 62,625 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 378.55 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ 41,982.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.94 प्रतिशत उछल कर 4,219.13 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 334.27 अंक यानी 4.46 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,832.27 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,936.34 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,503.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक: डीएम

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों...
उत्तर प्रदेश 
शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक: डीएम

नगर निगम लाएगा 80 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड, बनेगा अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स

गोरखपुर। गोरखपुर के नगरीय और व्यावसायिक विकास को और ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम लाएगा 80 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड, बनेगा अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स

राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक थे डॉ0मुखर्जी- राकेश विंद

प्रतापगढ़।भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी एवं 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक थे डॉ0मुखर्जी- राकेश विंद

रोहनिया में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार,सवार महिला की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय-कनेरी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रोहनिया में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार,सवार महिला की मौत

राहुल गांधी मामले में सुनवाई टली,अब 18 जुलाई को होगी सुनवाई

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एमपी -एमएलए कोर्ट में अब 18 जुलाई को...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 