ग्लोबल मार्केट आज से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता होने जा रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं, एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के थमने की उम्मीद के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। इस उत्साह के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 350 अंक की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,259.22 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार काम किया। इसके अलावा नैस्डेक 258.32 अंक यानी 1.03 प्रतिशत उछल कर 25,326.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 100.85 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की छलांग लगा कर 49,399.10 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 144.82 अंक यानी 1.42 प्रतिशत टूट कर 10,219.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 86.19 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,062.31 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 410.43 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,401.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के सभी नौ बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 85 अंक यानी 0.35 प्रतिशत उछल कर 24,194.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 228.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की छलांग लगा कर 59,513.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 466.58 अंक यानी 6.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,403.57 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,164.42 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। सेट कंपोजिट इंडेक्स ने भी बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.26 प्रतिशत उछल कर 1,508.82 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 321.42 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की छलांग लगा कर 41,090.71 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 191.39 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,090 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,106.15 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,924.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याएं और...
किसान दिवस में गूंजीं किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन

हिमाचल: 27 कॉलेजों में शुरू होगा एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम, पढ़ाई के साथ मिलेगा नौकरी का अनुभव

शिमला। कॉलेज में पढ़ाई के साथ नौकरी का अनुभव भी मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के हजारों छात्रों के लिए इस शैक्षणिक...
हिमाचल 
हिमाचल: 27 कॉलेजों में शुरू होगा एप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम, पढ़ाई के साथ मिलेगा नौकरी का अनुभव

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की संख्या में कटौती, 500 में से 150 कंपनियां रहेंगी तैनात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती में बड़ी कटौती की गई है। राज्य में विधानसभा चुनाव 2026...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की संख्या में कटौती, 500 में से 150 कंपनियां रहेंगी तैनात

शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के रोहडू उपमंडल के तहत चिडग़ांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के दो मामलों...
हिमाचल 
शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 12 वर्षों की उपलब्धियों का हो रहा प्रदर्शन

पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील