ईसीएलजीएस और एयरलाइंस को बड़ी राहत, सरकार ने शुरू की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लिक्विडिटी :केंद्र सरकार ने  माइक्रो, स्मॉल एवं मीडियम एंटरप्राइजेज यानी MSMEs, एयरलाइंस और दूसरी कंपनियों को पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए 18,100 करोड़ रुपये के प्रावधान वाली इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) को मंजूरी दे दी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों की कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) की जरूरतों को पूरा करना है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृत इस योजना के माध्यम से 2.55 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त कर्ज प्रवाह सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

दबाव को कम करने के लिए सरकार की पहल
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण MSME और एयरलाइन सेक्टर पर पड़े दबाव को कम करने के लिए लाई गई है। सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित क्रेडिट गारंटी योजना व्यवसायों को संचालन जारी रखने, रोजगार की सुरक्षा करने, सप्लाई चेन को बनाए रखने और घरेलू उत्पादन को निर्बाध चलाने में मदद करेगी। समय पर तरलता उपलब्ध कराने से न सिर्फ नौकरियों के नुकसान को रोका जा सकेगा, बल्कि पूरे आर्थिक तंत्र की मजबूती भी बनी रहेगी।

ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, एशियाई बाजारों में दिखा मिश्रित कारोबार ये खबर भी पढ़े : ईरान-अमेरिका तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर, एशियाई बाजारों में दिखा मिश्रित कारोबार

पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतियों से उबरने में मदद मिलेगी
सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस योजना का उद्देश्य व्यवसायों को पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतियों से उबरने में मदद करना है। बयान के अनुसार, यह योजना व्यवसायों को अपने संचालन जारी रखने, रोजगार की सुरक्षा करने और सप्लाई चेन को बनाए रखने में मदद करेगी। प्रस्तावित क्रेडिट गारंटी योजना MSMEs और एयरलाइन सेक्टर सहित विभिन्न उद्योगों की अतिरिक्त कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

नौकरियों के नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी
सरकार का कहना है कि समय पर तरलता (लिक्विडिटी) उपलब्ध कराने से यह योजना व्यवसायों को स्थिर बनाए रखने और नौकरियों के नुकसान को रोकने में सहायक होगी। इसके अलावा, यह घरेलू उत्पादन को बिना रुकावट जारी रखने और पूरे आर्थिक तंत्र की मजबूती बनाए रखने में भी मदद करेगी। गौरतलब है कि फरवरी में शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण MSMEs और एयरलाइंस सेक्टर को भारी वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
उत्तर प्रदेश 
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

परिवार, संस्कार, प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत विद्यालय
उत्तराखंड 