इस पानी में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते

इस पानी में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम न जाने कितने उपाय अपनाते हैं। शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिससे हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कई समस्याएं दूर होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर पिया जाए, तो यह कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, गर्म पानी में नमक मिलाकर पीने के फायदे।शरीर को हाइड्रेटेड रखता हैगुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इस पानी में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निीशियम जैसे पोषक तत्व पाए मिल जाते हैं। जो शरीर में सही इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं।हड्डियों के लिए फायदेमंदजिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है, उनके लिए नमक का पानी काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। अगर आप नियमित रूप से पानी में नमक मिलाकर पीते हैं, तो इससे मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं।पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता हैअगर आपको कब्ज की समस्या है, तो नमक का पानी दवा के रूप में काम करता है। इसे लगातार पीने से मल त्यागने की क्रिया आसान होती है, जिससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह पेट के पीएच स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।शरीर को डिटॉक्सीफाई करता हैगुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा नमक का पानी किडनी और लिवर को भी स्वस्थ रखता है। शरीर को कई बीमारियों से बचाने के लिए रोजाना नमक का पानी पी सकते हैं।स्किन के लिए गुणकारीस्किन के लिए भी यह पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नमक वाला पानी पीने से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं भी बच सकते हैं। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसे पीने से मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है।
Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

हुगली में महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा नील चक्र हुगली में महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगाया जाएगा नील चक्र
हुगली। जिले के श्रीरामपुर स्थित महेश जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर पुरी के जगन्नाथ धाम की तरह ही नीले रंग...
देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा
बोलेरो के टक्कर से जख्मी कारोबारी की मौत
धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड टीम ने चलाया सर्च अभियान,वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
गौकशी करने का आराेपित  गिरफ्तार , चार फरार, 150 किलो गौमांस बरामद
मां के जनाजे में शामिल होने लौट रहा था बेटा, रास्ते में हादसे में गई जान