आज महंगी शिक्षा व्यवस्था में मजदूर का बच्चा मजदूर ही बनने पर मजबूर है: लोकसभा उम्मीदवार अमित कुमार सिंह

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार अमित कुमार सिंह, आम जनता के तकलीफ को चुनावी मुद्दा बनाया

Published By DR R B CHAUDHARY
On
DR R B CHAUDHARY Picture

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा 2024 के उम्मीदवार अमित कुमार सिंह जोर-शोर से प्रचार में व्यस्त है। अपने पार्टी के मिशन को लेकर वह गरीबों, मजदूरों, पिछड़े और पद दलितों से लेकर फुटपाथ और झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या से अवगत हो रहे है और अपने पार्टी का परिचय देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी को जिताकर हाथ मजबूत करने की अपील कर रहे हैं। इस अभियान में अमित कुमार सिंह ने स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह ने आम जनता को बार-बार ठगे जाने से रोकने के लिए पार्टी का गठन किया है। उनकी पार्टी चाहती है कि हर बार धोखा खाने वाले व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए ताकि भारतीय नागरिक के रूप में उसे गर्व से जीने का अधिकार प्राप्त हो सके। 
 
अमित कुमार सिंह के सहयोगी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के मूल मकसद को बताते हुए कहा , "आज हर आदमी कहता है कि देश में बदलाव आना चाहिए। हम भी मानते हैं कि बदलाव बहुत जरूरी है , लेकिन ऐसे बदलाव की जरूरत नहीं है जो देश और समाज को गर्त में डाल दे। आज राजनीति में लोग सांप के केचुल जैसा अपना रूप बदलते हैं और ऐसे लोग राजनीति में आकर अपने परिवार तथा मां-बाप को भी धोखा देने में संकोच नहीं करते। वह भला देशवासियों को क्या देखेंगे।" अमित कुमार ने एक स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि गरीब, मजदूर, मेहनतकश की बात सुनने वाली कोई ऐसी पार्टी होनी चाहिए जो सही मायने में उसके पीड़ा को समझे। उन्होंने शिक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि आज की शिक्षा इतनी महंगी  हो गई है जो मात्र पैसे वाले लोगों के लिए सुलभ है। धीरे-धीरे गरीब आदमी शिक्षा से वंचित होकर फिर गरीब होता चला जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों हर बार जनता को धर्म जात संप्रदाय भाषा और खान पान के मुद्दों को लेकर के समाज को विभाजित करती आई हैं जो एक दूसरे को लडाने के लिए उकसाती रहती है। 
 
अमित कुमार ने बड़े गर्व से बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह के मन में पहले से इस बात की अकुलाहट थी और जिसका नतीजा है कि उन्होंने इस समस्या को सुलझाने के लिए एक प्लेटफार्म राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी तैयार किया।  जहां आज हम लोग इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच में जा रहे हैं और हम इस दिशा में काम करके लोकसभा क्षेत्र को देश का आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाएंगे। अमित कुमार ने शिक्षा की बात को लेकर के अंग्रेजों के शिक्षा पद्धति की बात बताई और कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। गरीबों को जब तक निशुल्क शिक्षा नहीं मिलेगी तब तक उनके बच्चे आगे बढ़ नहीं सकते। इसी प्रकार उन्होंने अपने क्षेत्र की गरीबों की बात बताई और कहा कि 5 किलो राशन क्या किसी एक परिवार के लिए पर्याप्त है ? 
 
उन्होंने बढ़ती हुई महंगाई में कुकिंग गैस के प्रति सिलेंडर की ₹1100 एक गरीब आदमी से पेमेंट किए जाने की पीड़ा को महसूस करने को कहा और कहा कि सारी पार्टियां इस मामले में चुप्पी साधी है और सत्ता के लालची पार्टिया गिरगिट जैसा रंग बदल करके वोट मांग रहे हैं, लेकिन गरीब की गरीबी जस की तस पड़ी हुई है।
 मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आम जनता द्वारा प्रतिदिन झेल रहे रहे गरीबी, महंगाई और महंगी शिक्षा से त्रस्त है। इसे दूर करने के लिए हम संकल्पित है एवं पूर्वांचल के रहने वाले अमित कुमार सिंह बताते है की पूर्वांचल के लोग कंधे से कन्धा मिलकर उनके साथ खड़े है।
 
 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

DR R B CHAUDHARY Picture

डॉ. आर बी चौधरी एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

कई मकान क्षतिग्रस्त, जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...
राष्ट्रीय 
केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

सावन का प्रथम सोमवार 3 अगस्त को जयपुर। भगवान महादेव की उपासना का पावन श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है।...
धर्म-आध्यात्म  राजस्थान 
अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा 50 करोड़ रुपये में जी म्यूजिक को बेचा जा सकता है शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ...
मनोरंजन 
शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उच्च कौशल वाले रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित  भोगापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो  प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा गंगा घाट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में...
उत्तर प्रदेश 
कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर और सोनभद्र के लॉ कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की...
उत्तर प्रदेश 
लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत

यूपी के औरैया का मामला औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल तहसील क्षेत्र के अयाना थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत