श्रीलंका की जेल से रिहा हुए भारतीय मछुआरे

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए भारतीय मछुआरे

नई दिल्ली। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को मंगलवार को भारत वापस भेज दिया गया। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी है। भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार की देर शाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा 19 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस लाया गया है और वे फिलहाल चेन्नई जा रहे हैं। पिछले सप्ताह ही श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 19 भारतीय मछुआरों की घर वापसी हुई थी, जिसके बाद अब उतनी ही संख्या में और मछुआरे अपने घर पहुंचे हैं।

श्रीलंकाई नौसेना ने पिछले महीने के अंत में एक बयान में पुष्टि की थी कि उसकी नौसेना ने 2024 में द्वीप राष्ट्र के जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए 23 भारतीय ट्रॉलर और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है और उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंपा गया है।

मछुआरों की रिहाई में कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनकी शीघ्र रिहाई के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने श्रीलंका सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता की, जिसके बाद श्रीलंकाई अदालत ने मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया और उन्हें भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया।

बता दें कि तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दक्षिण भारत के सैकड़ों मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि ऐसी स्थिति में भारतीय दूतावास उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान करता है और उनकी शीघ्र घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।

About The Author

Latest News

किशनी के फरेंजी में जेसीबी से बड़े स्तर पर अवैध मिट्टी खनन किशनी के फरेंजी में जेसीबी से बड़े स्तर पर अवैध मिट्टी खनन
मैनपुरी/किशनी। खेतों से मिट्टी उठबाने में खनन ठेकेदार प्रशासन की बिना अनुमति के धड़ल्ले से ट्रैक्टर-ट्रॉली से करा रहे हैं...
डॉ किरन सौजिया स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया अलंकरण समारोह
पत्रकार की कार से बैटरी चोरी,थाने में दी तहरीर।
पुलिस मुठभेड में शातिर हिस्ट्रीशीटर/गौकश अपराधी गिरफ्तार
झाँसी : योगी का रोड शो एक, दे गया दर्द अनेक
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली
माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी होंगे शामिल