इन लोगों के लिए लहसुन है ज़हर समान

इन लोगों के लिए लहसुन है ज़हर समान

दाल और सब्जी का ज़ायका लहसुन के तड़के के बिना पूरा ही नहीं हो सकता। सेहत के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद है। ठंड के मौसम में इसका काढ़ा सर्दी-खांसी जैसे कई मौसमी बीमारियों से आपका बचाव करता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए ठंड के मौसम में लोग इसका इस्तेमाल ज़्यादा से ज़्यादा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन का इस्तेमाल कुछ लोगों के लिए ज़हर के सामान हो सकता है। डॉक्टर्स की माने तो ब्लड प्रेशर, एसिडिटी और पेट की परेशानियों से जूझ रहे पीड़ितों को लहसुन नहीं खाना चाहिए। जो लोग इन बीमारियों से ग्रसित हैं अगर वो इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनकी सेहत को बहुत ज़्यादा नुकसान हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर: जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं, उन लोगों को लहसुन का इस्तेमाल किसी भी मौसम में नहीं करना चाहिए। जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें दूसरे लोगों की तुलना में दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में आप अगर आप लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ सकता है।
गैस और जुलाब : इन दिनों बड़ी संख्या में लोग एसिडिटी और गैस जैसी समस्यायों से घिरे होते हैं। ऐसे में इस समस्या से पीड़ित लोगों को लहसुन नहीं खाना चाहिए  या इसका इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। वहीं लूज मोशन से परेशान लोगों को भी लहसुन न खाने की सलाह दी जाती है। 

पेट से जुड़ी समस्या: अगर आप पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आपको लहसून नहीं खाना चाहिए। लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो पेट में पहुंचकर जलन को बढ़ा सकती है। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी लहसुन नुकसानदायक माना जाता है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा देहरादून में कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में सेना के समर्थन में विशाल तिरंगा यात्रा
देहरादून। भारतीय सेना की कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और सेना के साथ...
बोलेरो के टक्कर से जख्मी कारोबारी की मौत
धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड टीम ने चलाया सर्च अभियान,वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
गौकशी करने का आराेपित  गिरफ्तार , चार फरार, 150 किलो गौमांस बरामद
मां के जनाजे में शामिल होने लौट रहा था बेटा, रास्ते में हादसे में गई जान
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वाराणसी में अलर्ट, सड़कों पर उतरे अधिकारी