कार्तिक पूर्णिमा पर शिवालयों में दर्शन पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार

कार्तिक पूर्णिमा पर शिवालयों में दर्शन पूजन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार

धमतरी।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने महानदी में डुबकी लगाई और भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। ग्राम रुद्री के महानदी किनारे स्थित रूद्रेश्वर महादेव घाट के पास काफी संख्या में श्रद्धालु दीपदान करने पहुंचे। यहां पर उगते सूर्य को अर्ध्य देकर और महानदी में दीप अर्पित कर परिवार और समाज की सुख समृद्धि की कामना की गई। कई लोगों ने घाट पर ही आरती की और उपस्थित लोगों को प्रसाद बांटा। रुद्रेश्वर मंदिर में भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने लोगों की भीड़ लगी रही।

पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि पूर्णिमा में दीप दान करने से यश की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा के दिन कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की खास पूजा और व्रत करने से घर में यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान और गंगा स्नान का बेहद महत्व है। यही कारण है कि महानदी में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की खास पूजा और व्रत करने से घर में यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां