शहर में शनिवार की रात में बढ़ी ठंड, न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री पर

शहर में शनिवार की रात में बढ़ी ठंड, न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री पर

ग्वालियर। लगातार दसवें दिन मध्य प्रदेश में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। शनिवार को ग्वालियर शहर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो न केवल वर्तमान मौसम में अब तक का सबसे कम है बल्कि मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में भी सबसे कम है। दीपावली पूर्व से ग्वालियर में वायु प्रदूषण खराब स्थिति में होने के बावजूद विगत 16 नवम्बर से लगातार प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञानी इसके पीछे हिमालय में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रहीं ठंडी हवाओं को मुख्य वजह बता रहे हैं लेकिन स्थानीय मौसम विज्ञानी हुकुम सिंह के अनुसार अगले दो से तीन दिन न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है क्योंकि शनिवार को हिमालय में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहुंच गया है जिससे ग्वालियर-चंबल में बादल छा गए हैं।

आज सुबह से ही आसमान में कभी आंशिक तो कभी मध्यम बादल नजर आए। रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना कम है लेकिन मौसम विज्ञानी अंचल में कहीं-कहीं छुटपुट बूंदाबांदी से भी इनकार नहीं कर रहे हैं। दो से तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद अंचल में उत्तर से ठंडी हवाएं आना शुरू होंगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 90 और शाम को 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
धमतरी । शहर में पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते वार्डवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़...
डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड टीम ने चलाया सर्च अभियान,वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
गौकशी करने का आराेपित  गिरफ्तार , चार फरार, 150 किलो गौमांस बरामद
मां के जनाजे में शामिल होने लौट रहा था बेटा, रास्ते में हादसे में गई जान
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वाराणसी में अलर्ट, सड़कों पर उतरे अधिकारी
पीआरओ परीक्षा-2024 के 14 मई को अपलोड होंगे प्रवेश-पत्र
कंगना रनौत को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर