सीवर-गड्ढों को ले जारी हुआ सीयूजी नंबर
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी के नगर आयुक्त ने मंगलवार को जानकीपुरम में खुले मैनहोल में गिरकर मासूम की मौत के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अब खुले मैनहोल और बिना ढक्कन के सीवरों की जन सूचना के त्वरित निस्तारण के लिए गुरुवार को एक सीयूजी नम्बर जारी किया है। इसके माध्यम से आम इंसान भी सीधे अधिकारियों से अपनी शिकायतों को दर्ज करवा सकेंगे।
गुरुवार को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया की अब नगर निगम परिक्षेत्र के अंदर कहीं भी मेनहोल, सीवर गड्ढ़े इत्यादि खुले पड़े हो। जिससे किसी को जान माल का नुकसान हो सकता है अब उसकी सूचनाअब आम इंसान राहचलते भी दे सकता है। जिसके लिए सूचना करता को सीयूजी नम्बर पर फ़ोटो व लोकेशन दर्ज करवानी होगी। सूचना प्राप्त होते ही नगर निगम कंट्रोल रूम इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निस्तारण करेगा। आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा जारी इस नंबर पर संपर्क कर सकते है।
सीयूजी नम्बर " 6390909044" जारी किया गया है।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा होगा माफ_अखिलेश यादव
05 May 2024 09:25:51
फिरोजाबाद। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को फिरोजाबाद में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने भाजपा...