इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा होगा माफ_अखिलेश यादव

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा होगा माफ_अखिलेश यादव


फिरोजाबाद। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को फिरोजाबाद में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने भाजपा हटाओ संविधान बचाओ का नारा देते हुए कहा कि तो चरणों में भाजपा का सफाया हो गया है तीसरे चरण में भी जनता भाजपा को हराने का काम करेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को फिरोजाबाद लोकसभा के मक्खनपुर में सपा उम्मीदवार अक्षय यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल से लेकर हर चीज महंगी हो गई। केंद्र की भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आई तब किसानों ने दिल्ली को घेरने का काम किया। किसान झुके नहीं अंत में सरकार को ये तीनो काले कानून वापस लेने पड़े। आज देश का किसान भाजपा के खिलाफ है। केंद्र की भाजपा सरकार ने ही बैंक में जमा हमारे आपके पैसे से पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्जा माफ नही किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने तय किया है की 4 जून के बाद देश में इंडिया गठबंधन सरकार बनेगी और किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। भाजपा सरकार छात्रों को नौकरी नही दे पाई। इस सरकार ने हर परीक्षा का पेपर लीक हो गया। भाजपा की केंद्र सरकार ने अग्निवीर की नौकरी 4 साल की कर दी। इस 4 साल की नौकरी में नौजवानों को कोई सुविधा नहीं मिलेगी। यहां तक कि नेताजी ने देश के सैनिकों के शहीद होने पर जो सम्मान तय किया था वह सम्मान भी नही मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर यह अग्निवीर भर्ती समाप्त की जाएगी। राशन की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो खाकी वर्दी की नौकरी भी 3 साल की रह जायेगी। भाजपा के लोग झूठ बोलकर सत्ता में आते है। भाजपा देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ा रही है। संविधान बदलना चाहती है, लेकिन जो संविधान बदलना चाहते है इस बार जनता उन्हे बदल देगी। उन्होंने भाजपा हटाओ संविधान बचाओ का भी नारा देते हुए कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो बेरोजगारों को नौकरी व रोजगार मिलेगा। चूड़ी का व्यापार बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आयेंगी। उन्होंने भाजपा से सावधान रहने की बात कहते हुए सपा उम्मीदवार अक्षय यादव को जिताने का आव्हान किया।
इससे पूर्व सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भी भाजपा किसान, गरीब, नौजवानों की नही बल्कि पूंजीपतियों की पार्टी है। केंद्र की 10 साल और यूपी की 7 साल की भाजपा सरकार की वजह से आज देश संकट में पहुंच गया है। देश व संविधान बचाने की जिम्मेदारी आपकी है इसलिए 7 मई को सपा उम्मीदवार अक्षय यादव को भारी मतों से जिताकर संसद भेजे। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हमारा भतीजा अक्षय यादव हमारी गलती की वजह से हारा था लेकिन इस बार कोई गलती नही करनी है। सपा उम्मीदवार अक्षय यादव को जितना हैं।
इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, उम्मीदवार अक्षय यादव, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदीप तिवारी, आप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, सपा विधायक सर्वेश यादव, सचिन यादव, डा मुकेश वर्मा आदि सपाई मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Latest News

लखनऊ की आबकारी टीम का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान लखनऊ की आबकारी टीम का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमारे प्रवर्तन टीमों का चेकिंग अभियान ऐसे...
यातायात प्रभारी द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वाहन चालकों को जागरूक किया गया
चोरी के वाहन पार्ट्स बेचने से प्राप्त 3000 रु0 के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दुष्कर्म करने के मामले मे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रैण्डम ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट पर 1000 मतों का मॉक पोल दिनांक 19 मई 2024 को-रिटर्निंग आफिसर
खरीफ की फसलों में धान के बीज का वितरण प्रारंभ
ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने डाक मतपत्र एवं ई0डी0सी0 से किया मतदान।