संथाल परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह पर जानलेवा हमला

संथाल परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह पर जानलेवा हमला

दुमका। कचहरी चौक के पास रविवार की सुबह संथाल- परगना मोटर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अरुण सिंह को दो अपराधियों ने गोली मारने की कोशिश की। लेकिन उनकी सूझ बूझ से जान बच गई। बताया जाता है कि सुबह अरुण सिंह अखबार बांटने के लिए बस स्टॉप आ रहे थे। इसी क्रम में कचहरी चौक के पास खड़े ई-रिक्शा से दो लोग उतरे और उनकी बाइक को रोकी। दोनों युवकों में से एक ने तुरंत पिस्तौल निकालकर उनकी कनपटी पर रख दी और गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन अरुण सिंह ने साहस दिखाते हुए उनकी पिस्तौल पकड़कर घुमा दी और उससे भिड़ गये। इसके बाद दोनों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावर पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पीतांबर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और हमले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। अरुण सिंह एक दैनिक अखबार के एजेंसी के मालिक भी हैं। घायल अरुण सिंह ने बताया कि बस स्टॉप पर कुछ कुली रहते हैं, जो बस से आने वाले सामान का मनमाना किराया वसूलते हैं। उनकी प्रतिदिन की आय हजारों में है। व्यवसायियों की शिकायत पर उन्होंने कुलियों को बस स्टॉप से बाहर निकलवा दिया। इसे लेकर कुलियों में काफी आक्रोश था। आज उनमें से एक कुली अपने साथी के साथ उन्हें मारने आया था लेकिन ईश्वर की कृपा से उनकी जान बच गयी। उन्होंने कहा कि वे सभी हमलावरों को पहचानते हैं।

 

 

Tags:

About The Author

Latest News

चुनाव के समय अन्य जिलों में पुलिस  ड्यूटी पर लगने से चोरी की अधिक आशंका रहती है : राजकिशोर चुनाव के समय अन्य जिलों में पुलिस ड्यूटी पर लगने से चोरी की अधिक आशंका रहती है : राजकिशोर
गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) सर्राफा एसोसिएशन गाजियाबाद के संरक्षक और निधि ज्वेलर्स के स्वामी राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि उनकी...
भगवान परशुराम पराक्रम के कारक, सत्य के धारक और चिरंजीवी हैं : डॉली शर्मा
भाजपा की सभा में कैबिनेट मंत्री के लिए जुटाई मनरेगा मजदूरों की भीड़
पैसे के लेनदेन में युवक ने खाया जहर, मौत
महाराणा प्रताप युवाओं के प्रेरणास्रोत: ब्रजेश 
मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों का हुआ प्रशिक्षण 
42 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार