855 यात्रियों का पहला जत्था हज़ को रवाना

855 यात्रियों का पहला जत्था हज़ को रवाना

लखनऊ। वर्ष 2024 के हज यात्रियों की लखनऊ उड़ान स्थल से प्रथम उड़ान संख्या एसवी 3769 गुरुवार को प्रात: 08:10 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडे से रवाना हुई। प्रथम उड़ान से 285 हज यात्री रवाना हुए, जिसमें 143 पुरुष व 142 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से 239 हज यात्री लखनऊ जनपद के है।

हज यात्रियों के सुविधार्थ तीन खादिमुल हुज्जाज जिसमें रिजवान अहमद जिला जौनपुर, मोहम्मद राशिद जिला बाराबंकी व मोहम्मद अमजद जिला प्रयागराज शामिल हैं। सचिव हज कमेटी एसपी तिवारी ने बताया कि दूसरी उड़ान संख्या एसवी 3895 सायं 05.00 बजे रवाना हुई।

इस उड़ान से 285 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 150 पुरुष व 135 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से 169 हज यात्री बाराबंकी व 70 हज यात्री लखनऊ जनपद के है।हज यात्रियों की सुविधार्थ एक खादिमुल हुज्जाज मुफ्ती अबू जफर बरेली जनपद के रवाना हुए। इस उड़ान से 255 हज यात्री मऊ जिले के व 30 हज यात्री लखनऊ जिले के है। हज यात्रियों की सुविधार्थ एक खादिमुल हुज्जाज मलिक एजाज मऊ के रवाना हुए। तीसरी उड़ान के हज यात्रियों को लियाकत अली आफाकी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने विदा किया।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा : कार्यक्रम स्थल पर पहुंची एसपीजी टीम प्रधानमंत्री मोदी का दौरा : कार्यक्रम स्थल पर पहुंची एसपीजी टीम
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन के सप्ताह भर के अंतराल में एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार...
 प्रतापगढ़ में कौन होगा निस्तेज और किसका बढ़ेगा प्रताप!
लोकसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण से सम्पन्न कराने हेतु लिया जायजा
 पांच विधानसभा क्षेत्रों का रेंडमाइजेशन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया मतदान
अमन साहू गैंग से निकाले गये बॉबी साव सहित पांच अपराधी
कोडरमा लोकसभा सीट से एनडीए और इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों ने वोट डाले