आज का राशिफल 10 अप्रैल 2024: कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 10 अप्रैल 2024: कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 10 अप्रैल 2024
मेष   
व्यवसाय में वृद्धि करने के लिये बड़ा धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कारोबारी लोगों के लिये दिन काफी शुभ है।अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने ला पायेंगे। जल्दबाजी में कोई नया कार्य शुरू न करें।
वृष  
 दोस्तों से ज्यादा मदद की उम्मीद न करें। कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें।किसी अप्रिय खबर के मिलने से मन व्यथित हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें।
मिथुन   
आय के नये स्रोत विकसित होने की सम्भावना बन रही है। करियर को लेकर सुखद परिणाम मिलेगा।जॉब में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से उत्साहित रहेंगे। घर के लिये कुछ आवश्यक वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।
कर्क 
आपकी रचनात्मकता से लोग आकर्षित रहेंगे।  आवश्यक कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लें वरना आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने काम की चुनौतियों और कमजोरियों को लेकर गम्भीर रहेंगे। नये उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं।
सिंह  
दूसरों की सलाह पर निर्भर न रहें।  एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे।लोगों से अपनी प्रशन्सा की ज्यादा इच्छा न रखें। दार्शनिक विषयों के चिन्तन में रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा के लिये छात्रवृत्ति मिल सकती है। सन्तान का व्यवहार आज आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा।
कन्या  
आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें।कार्य में बाधा आ सकती है। बच्चों की गतिविधियों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। किन्तु वे आपकी बातों को लोग ज्यादा गम्भीरता से नहीं लेंगे। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं।
तुला  
 शत्रुओं और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।योजना के लिये धन जुटा सकते हैं। व्यवसायियों की रुकी हुई पेमेन्ट आज मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जॉब में आपको बोनस मिल सकता है।
वृश्चिक  
करियर में स्वयं को साबित करने के उत्तम अवसर मिलेंगे।  कारोबार में प्रयोग करने से बचें।अधिकारी वर्ग से आपको काफी सम्मान मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में रुकावट जैसी उत्पन्न हो सकती है। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे।
धनु  
 नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिन्ता रहेगी।घर का वातावरण आनन्द और उत्साहपूर्ण रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार बनायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी।
मकर   
सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं।धन हानि होने के योग बन रहे हैं। जल्दबाज़ी में कोई नया काम शुरू न करें वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा।
कुंभ  
 दिन विशेष रूप से आपके लिये शुभ रहने वाला है।  आज आप घर पर आराम करना और फिल्मों का आनन्द उठाने की योजना बना सकते हैं।अपनी कूटनीतिक योग्यता का परिचय देंगे। पारिवारिक मुद्दों को लेकर गलतफहमी दूर होगी।
मीन 
आज आपको धैर्यवान रहना चाहिये।  कुछ तनाव हो सकता है। गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे।
पं सुभाषपाण्डेय 

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News

 मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न मुख्य चिकित्साधिकारी ने  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए अन्तर्विभागीय साप्ताहिक बैठक हुई सम्पन्न
कौशाम्बी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में  विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान...
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
*खप्टिहा खदानों में छापा मिला अवैध खनन बरियारी,मरौली खंड 5 में जारी अबैध खनन नहीं लगी लगाम*।
नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया गया बरामद
रामकृपाल मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज में सफल छात्रों के सम्मान में समारोह का हुआ आयोजन
ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत निकाली गई साइकिल चेतना रैली