आज का राशिफल 23 अप्रैल 2024ये राशि तनाव से स्वयं को दूर रखें

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2024ये राशि तनाव से स्वयं को दूर रखें

मेष
 घर और कार्यक्षेत्र में खुशियों का माहौल रहने वाला है।आपकी कार्यशैली में काफी बदलाव आयेगा। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। सन्तान को लेकर परेशानी दूर होगी। बड़े-बुजुर्ग आपका उत्साहवर्धन करेंगे।
वृष 
लोगों की आर्थिक मदद के लिये आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। गलत लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।  यदि आपने किसी से उधार लिया है तो उसे आज चुका दें। व्यस्तता के बावजूद घर को पर्याप्त समय देंगे।
मिथुन 
 विशिष्ट और रचनात्मक प्रकृति की विधाओं में आप रुचि लेंगे। मतभेद दूर होंगे।बौद्धिक चर्चाओं में आपका मान बढ़ेगा। आज सन्तान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की चेष्टा कर सकते हैं।
कर्क  
 अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। आपकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर पड़ेगा।माता की सलाह लेना हितकर होगा। अचानक आये खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ पुराने मतभेद दोबारा उभरने की आशंका है।
सिंह  
 भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे।कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपकी मदद करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।
कन्या 
 धन की कमी दूर होगी।  स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।कुटुम्ब जनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। घर में बच्चों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार अच्छा रखें।
तुला 
 कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है।खर्चों को कम करने का प्रयास करेंगे।  विरोधी आपके सामने काफी कमजोर होते प्रतीत हो रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक   
परिवार में थोड़ी खींचतान हो सकती है। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।अपने जल्दबाजी वाले स्वभाव पर नियन्त्रण लायें। वरना व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है। मन में किसी अभाव के कारण विचलन रहेगा।
धनु   
गृह कलह से छुटकारा मिलेगा।दिन बेहद शुभ है। जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशन्सा होगी। मित्रों के साथ किसी समारोह में मुलाकात हो सकती है।
मकर  
 परिवार में सब आपकी प्रशन्सा करेंगे।  अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होगी।व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित होना चाह रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
कुंभ  
आप लोगों को अपने अनुकूल करने में सफल रहेंगे।तनाव आज दूर होगा।  लेकिन किसी भी स्थिति में अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। आज आपको नयी जानकारियाँ मिलेंगी। इन्टरव्यू में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है।
मीन  
 लोग आपको सही सलाह भी नहीं दे रहे हैं। आज का दिन बिल्कुल भी सही नहीं है।परिवार के विवाह योग्य सदस्यों को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी। हृदय रोगी नाव वाले कारणों से स्वयं को दूर रखें।
पं सुभाषपाण्डेय 

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News