मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेरठ। जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन ने संदिग्ध लोगों के खिलाफ व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में लोहियानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर रह रहे करीब 200 परिवारों के 800 से अधिक लोगों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में केवल 70 लोगों के पास आधार कार्ड मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

सोमवार देर रात और मंगलवार को चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग की संयुक्त टीम ने जवाहरनगर, घोसीपुर, जमनानगर और जाहिदपुर क्षेत्रों में रह रहे लोगों का सत्यापन किया। अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर, एडीएम सिटी बृजेश सिंह और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने किया।

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता ये खबर भी पढ़े : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

असम और पश्चिम बंगाल का निवासी बता रहे अधिकांश लोग

जांच के दौरान अधिकांश लोगों ने खुद को असम के बारपेटा जिले और कुछ ने पश्चिम बंगाल का निवासी बताया। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों के पास कोई पुख्ता पहचान पत्र या निवास प्रमाण नहीं मिला। ऐसे में पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां उनके दस्तावेजों और पृष्ठभूमि की गहन जांच कर रही हैं।अधिकारियों ने बताया कि संबंधित राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है, ताकि इन लोगों की वास्तविक पहचान और निवास संबंधी जानकारी का सत्यापन कराया जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना महुली में पुलिस मेस, इण्टरलाकिंग मार्ग और आधुनिक आगंतुक कक्ष का भव्य उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना महुली में पुलिस मेस, इण्टरलाकिंग मार्ग और आधुनिक आगंतुक कक्ष का भव्य उद्घाटन

किराये की जमीन पर बसाईं कच्ची बस्तियां

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने अलग-अलग व्यक्तियों से किराये पर जमीन लेकर झुग्गी-झोपड़ियां बनाई हैं और धीरे-धीरे कच्ची कॉलोनियां विकसित कर ली हैं। अधिकांश लोग शहर में कबाड़ बीनने और उससे जुड़े कार्यों में लगे हैं। बताया जा रहा है कि कबाड़ कारोबार से जुड़े कुछ ठेकेदारों के माध्यम से ये लोग शहर में काम कर रहे हैं और उसी से अपनी आजीविका चला रहे हैं।

इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया ये खबर भी पढ़े : इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

रोहिंग्या और बांग्लादेशी कनेक्शन की भी जांच

अधिकारियों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों के दौरान रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है। ऐसे में इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि कुछ लोग दिल्ली छोड़कर मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में आकर बस गए हों। इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही हैं।हालांकि अभी तक किसी व्यक्ति के रोहिंग्या या बांग्लादेशी होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

जांच में मिला मस्जिद और मदरसा

सत्यापन अभियान के दौरान टीमों को एक स्थान पर मस्जिद और मदरसा भी मिला। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इन संस्थानों के निर्माण या संचालन संबंधी अनुमति से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो सके हैं। इसलिए इनके संबंध में भी अलग से जांच की जा रही है।

मदरसे में मिला आपराधिक मुकदमे वाला व्यक्ति

पुलिस ने सत्यापन के दौरान यक्ष एप (Yaksh App) के माध्यम से लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाला। इसी दौरान मदरसे में मौजूद एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई। पुलिस उसकी भूमिका और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उसके खिलाफ किस जिले में और किस प्रकार का मुकदमा दर्ज है।

देर रात तक चला सत्यापन अभियान

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे से साढ़े 11 बजे तक तथा मंगलवार सुबह आठ बजे से दस बजे तक चारों क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और दस्तावेजों की जांच प्रशासनिक टीमों की मदद से की जा रही है।उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद यदि कोई व्यक्ति अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है या उसके दस्तावेज फर्जी मिलते हैं, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

डीएम बोले— बाहरी राज्यों के लोगों की हो रही जांच

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि लोहियानगर क्षेत्र के जवाहरनगर, घोसीपुर और जाहिदपुर में पुलिस-प्रशासन द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया है। यहां बाहरी राज्यों के कुछ लोग निवास करते मिले हैं, जिनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार बरामद, बंकर ध्वस्त, दो किलो संदिग्ध मॉर्फिन जब्त

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने बीते 24 घंटे में विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियानों में एक...
राष्ट्रीय  राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार बरामद, बंकर ध्वस्त, दो किलो संदिग्ध मॉर्फिन जब्त

छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, अश्विन मुद्रल सिडको के प्रबंध निदेशक

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। छह आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सिडको के...
राज्य  महाराष्ट्र 
छह आईएएस अधिकारियों का तबादला, अश्विन मुद्रल सिडको के प्रबंध निदेशक

बांग्लादेश में रैपिड एक्शन बटालियन को खत्म करने की तैयारी

ढाका। बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) को खत्म करने जा रही है। गृह मंत्रालय के मसौदे...
राष्ट्रीय  राज्य 
बांग्लादेश में रैपिड एक्शन बटालियन को खत्म करने की तैयारी

फीफा विश्व कप 2026: एम्बाप्पे के दो गोल की बदौलत फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया

न्यूयॉर्क । दो बार की विश्व चैंपियन फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026: एम्बाप्पे के दो गोल की बदौलत फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया

शादी की जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपित हिमांशु मुठभेड़ में घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपित हिमांशु मुठभेड़ में घायल

उत्तर प्रदेश

शादी की जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपित हिमांशु मुठभेड़ में घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की जिद में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपित हिमांशु मुठभेड़ में घायल

सदर पशु चिकित्सालय में अनियमितताओं की चर्चा, जांच की उठी मांग

उन्नाव। सदर पशु चिकित्सालय में इन दिनों वैक्सीन की बिक्री, दवा भंडारण और केंद्रीय स्टोर के संचालन को लेकर विभागीय...
उत्तर प्रदेश 
सदर पशु चिकित्सालय में अनियमितताओं की चर्चा, जांच की उठी मांग

इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में...
खेल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

औरैया। जिले के सहार थाना क्षेत्र के बेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर