चंबा–कोटि मार्ग हादसा में आठ की मौत,दो घायल, राहत-बचाव कार्य पूरा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप हुए गुरुवार को हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है।
प्रशासन के अनुसार, विकासखंड चंबा क्षेत्र में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के निवासी थे, जो हरिद्वार में अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

घायलों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया,जहां नितिका खण्डेलवाल ने पहुंचकर उनका हालचाल जाना। चिकित्सकों के अनुसार एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि अन्य की हालत स्थिर बताई गई है। दुर्घटना में मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है। प्रशासन की ओर से परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

 किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं:धामी ये खबर भी पढ़े :  किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं:धामी

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा–कोटि कॉलोनी मार्ग स्थित नैल में हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी प्रकट की हैं। इसके साथ ही राज्यपाल ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को त्वरित और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

घायलाें की सूची

उत्तम पुत्र पुशु उम्र 30 वर्ष, निवासी नैलचामी, घनसाली टिहरी गढ़वाल।

अकिंत पुत्र आशालाल उम्र 22 वर्ष, निवासी लोस्तु बडियारगड़, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल।

मृतकों का विवरण-

-आशा लाल पुत्र असाडू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ठेला घनसाली, टिहरी गढ़वाल।

-विजय लाल पुत्र भुरखिलिया, उम्र 36 वर्ष, निवासी ठेला घनसाली, टिहरी गढ़वाल।

-प्रेम लाल पुत्र संतूलाल, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम चकरेड़ा, घनसाली, टिहरी गढ़वाल।

-महावीर पुत्र विशुलाल, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम चकरेड़ा, घनसाली, टिहरी गढ़वाल।

-शिव सिंह चालक पुत्र पुष्कर सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी होल्टा थाना घनसाली, टिहरी गढ़वाल।

-सेहत लाल पुत्र गोपाल, उम्र चकरेड़ा, घनसाली, टिहरी गढ़वाल।

-लक्ष्मण पुत्र मुरखिलिया, उम्र 33 वर्ष, निवासी चांजी, टिहरी गढ़वाल।

-राहुल (उम्र 24 वर्ष), पुत्र हरीश लाल।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर