जंतर-मंतर रवाना होने से पहले भीम आर्मी और आसपा के जिलाध्यक्ष नजरबंद

भीम आर्मी और आसपा के नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी 

हल्द्वानी। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरने में शामिल होने जा रहे भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के नेताओं को सोमवार को पुलिस ने उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया।

प्रशासन ने इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम बताया है। जानकारी के अनुसार, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र बेरी अपने समर्थकों के साथ हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही सुबह पुलिस बल उनके आवास पहुंच गया और घरों के बाहर बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस ने बिना अनुमति दिल्ली जाकर प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी।

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा संपन्न, हर्रावाला पहुंचा यात्रियों का दल ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड: श्रद्धालुओं की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा संपन्न, हर्रावाला पहुंचा यात्रियों का दल

नजरबंद किए गए लोगों में भीम आर्मी के नफीस अहमद खान, सिराज अहमद, सखावत हुसैन, अनवर अंसारी, रितिक कांत और आफताब आलम के अलावा आजाद समाज पार्टी के सुलेमान मलिक, खीम चंद्र, जीवन चंद्र आर्य, मोहम्मद सलीम, बालकिशन और मदन राम शामिल हैं। भीम आर्मी के कार्यकर्ता रितिक कांत ने आरोप लगाया कि संविधान प्रदत्त अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

वहीं, जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने दिल्ली जा रहे थे, लेकिन उन्हें घर में ही रोक दिया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश बताया।आसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र बेरी ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 19 नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार देता है। उनका आरोप है कि बिना किसी लिखित आदेश के घर में नजरबंद करना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बिना आवश्यक अनुमति के राजधानी में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। दोनों संगठनों ने इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ