आधुनिक उपकरणों की सहायता से नकल करने के मामले में दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जय प्रकाश दुबे*  के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण नाम पता 01. मनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार वर्मा निवासी पटहेरवा थाना के निकट स्थित नेहरू इण्टर कालेज के पीछे थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर 02. अनिकेत सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह निवासी मुस्तफाबाद रतनपुरा थाना हलधलपुर जनपद मऊ को सरैया बाइपास तिराहा पर बने पार्क से 02 अदद मोबाइल, एक अदद वाइस रिकार्डर का चार्जर, दो अदद ओ0टी0जी0, एक अदद वीआई कम्पनी की सिम, दो अदद पर्ची, एक अदद नोट बुक, एक अदद किताब समान्य हिन्दी, दो अदद बेडसीट इस्तेमाली, दो अदद चार्जर, ए0टी0एम0 कार्ड चार अदद, एक अदद इ-श्रम कार्ड, पैनकार्ड, 260 रूपये, एक अदद इयर फोन, ईयर बैण्ड, एडमिट कार्ड की छाया प्रति, दो अदद झोला काला रंग के साथ गिरफ्तार किया गया ।  

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
            दिनाँक 04.06.2026 को जनपद संतकबीरनगर के विभिन्न केंद्रों पर टीजीटी (TGT) परीक्षा आयोजित की जा रही थी। द्वितीय पाली (समय 14:30 से 16:30 बजे) के दौरान खलीलाबाद अंतर्गत हीरालाल रामनिवास महाविद्यालय सरैया बाईपास परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या 03 में ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियों पर संदेह हुआ । अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान बेहद धीमी आवाज में कुछ बोल रहा था । कक्ष निरीक्षक द्वारा पास जाकर पूछताछ करने के लिए जब उसे खड़ा किया गया, तो उसके हाथ से एक मिनी वॉयस रिकॉर्डर फर्श पर गिर गया । पकड़े जाने के डर से अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष से भाग खड़ा हुआ और महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल कूदकर फरार हो गया । केन्द्राधीक्षक हीरालालरामनिवास स्नातकोत्तर  वृजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत कराया गया था । 

भीषण गर्मी से महिला चिकित्सालय में मरीजों का हाल बेहाल  ये खबर भी पढ़े : भीषण गर्मी से महिला चिकित्सालय में मरीजों का हाल बेहाल

*पूछताछ विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभि0 मनीष कुमार उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैने इससे पहले कभी कोई प्रतियोगी परीक्षा नही दिया है और मैने बीटेक (इलेक्ट्रिकल) किया है । हम दोनों लोग आपस में दोस्त है । मैने अपने दोस्त अनिकेत सिंह उर्फ गोपी सिंह से बातचीत करके योजना बनायी और दिनांक 04.06.2026 को सुबह के समय खलीलाबाद आये तथा पहले से तय योजना के तहत अभ्यर्थी मनीष कुमार एक मिनी वायस रिकार्डर व एक अदद पेन जिसमे स्टील लगा है, को अपने पहने पैन्ट की जेब में लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर गया जिसकी नियमानुसार तलाशी भी ली गयी थी । चेकिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर द्वारा डिवाइस व पेन को डिटेक्ट किया गया परन्तु अभ्यर्थी द्वारा चालाकी से अपने पहने हुए पैन्ट की जेब से डिवाइस को न दिखाकर पेन को दिखाया गया और बताया गया कि साहब यह पेन है और इसके कैप पर स्टील लगा हुआ है जिसको मेटल डिटेक्टर डिटेक्ट कर रहा है और इसके अलावा मेरे पास कुछ नही है जिसके कारण उक्त डिवाइस परीक्षा केन्द्र के अन्दर अभ्यर्थी के साथ गयी । अभ्यर्थी मनीष कुमार ने पूछताछ में यह भी बताया कि परीक्षा आरम्भ होने के बाद मुझे इस डिवाइस में सभी 125 प्रश्नो को पढकर रिकार्ड करना था और फिर उस डिवाइस को पानी पीने आदि के बहाने परीक्षा केन्द्र के परिसर में बाउड्रीवाल की तरफ जाकर परीक्षा केन्द्र के बाउड्रीवाल के बाहर उक्त डिवाइस को फेंक देते और कक्ष में आ जाते तब बाहर खडा मेरा साथी सभी प्रश्नो को सुनकर उसका उत्तर पर्ची पर लिखकर तैयार रखता और कुछ देर पश्चात मैं टायलेट आदि के बहाने बाउड्रीवाल की तरफ जाकर बाहर खडे दोस्त से सभी प्रश्नो का उत्तर छोटे छोटे पर्ची में प्राप्त कर लेता और फिर परीक्षा कक्ष में वापस आकर सभी प्रश्नो का सही उत्तर लिख देता जिससे मैं यह परीक्षा आसानी से पास हो जाता । 

लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

परमार्थ निकेतन में “आस्था, आहार और परिधान” एक सतत भविष्य के लिए एकजुट
उत्तराखंड 
ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और...
राष्ट्रीय 
एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

फिरोजाबाद, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक  03 जून की सुबह अपने मित्र से मिलने की कहकर...
दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता  फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ