संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं निरंतर जनसंपर्क आवश्यक : चौधरी भूपेंद्र सिंह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण एवं निरंतर जनसंपर्क पर आधारित होती है। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाएं।

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दिव्यांश वेंकट हॉल, कांठ में भाजपा जिला इकाई के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र (ग्यारहवें सत्र) को संबोधित करते हुए कहीं।

मदरसा जमीयत उल अंसार के मुतवल्ली के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : मदरसा जमीयत उल अंसार के मुतवल्ली के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर चोरी का मुकदमा दर्ज

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं तथा उनका सतत संवाद, अनुशासन एवं सेवा भाव ही भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में पूर्ण निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

नवम सत्र में क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने वक्ता के रूप में “बूथ प्रबंधन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और उसकी मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

दशम सत्र में सदस्य विधान परिषद डॉ. जयपाल सिंह ने “विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित एक सशक्त विचार परिवार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, समर्पण एवं संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक वंदन एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला वर्ग अधिकारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला प्रभारी राजेश यादव, सुरेश सैनी, ठाकुर राकेश सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, राजपाल सिंह चौहान, चौधरी विजयभान सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, अजय प्रताप सिंह, चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र सिंह, व्यवस्था प्रमुख राजन बिश्नोई, विक्रांत चौधरी, नवीन चौधरी, आदित्य शंख्यधर, ओमपाल सैनी, चकित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, गजेंद्र चौधरी, डॉ. यशवीर सिंह, सौरभ अग्रवाल, मुकेश महेश्वरी, सचिन चौधरी, शशि चौहान, सिंपल चौहान, आदेश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, आशीष शर्मा, काशीष चौहान, राजकुमार त्यागी, चौधरी अर्जुन सिंह, वीर सिंह सैनी, डॉ. नवदीप यादव, परवीन सिंह, मयूर भाटिया, अरुण पंडित, अर्पित चौहान, विनोद कुमार सैनी, नीटू चौहान, प्रज्ञात चौधरी, ऋतिक बिश्नोई, सुमित दिवाकर, प्रदीप कुमार, अंकुश चौहान, सत्यवान सिंह, राजकुमार, गौरव बिश्नोई, देवराज सिंह जाटव, अभिषेक बिश्नोई, दिव्यांश बिश्नोई, अंकित गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी की नियुक्ति

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी और...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेन्द्र जोशी की नियुक्ति

विद्या से विवेक, कौशल से विकास, उत्तम स्वास्थ्य से होती है हर संकल्प की सिद्धिः प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर महाभारत का सुभाषित साझा किया। विद्या को सबसे बड़ी संपत्ति और कौशल को सर्वोत्तम गुण...
राष्ट्रीय 
विद्या से विवेक, कौशल से विकास, उत्तम स्वास्थ्य से होती है हर संकल्प की सिद्धिः प्रधानमंत्री मोदी

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

-चयनित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम और मेरिट सूची
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

यूपी विधानसभा चुनाव-2027 के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी : धर्मपाल सिंह

मुरादाबाद । 2027 उप्र विधानसभा चुनाव के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी। बूथ जीता तो चुनाव जीता के फॉर्मूले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी विधानसभा चुनाव-2027 के विजय की रणनीति बूथ केन्द्रित होगी : धर्मपाल सिंह

फरार घोषित आरोपित को सामान्यतः अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फिर कहा कि जो आरोपी अदालत की कार्यवाही और जांच से जानबूझकर बचता है तथा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फरार घोषित आरोपित को सामान्यतः अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती : हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश

रामजन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण : दो आरोपियों की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर

अयोध्या। रामजन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण में मंगलवार को एंटी करप्शन न्यायालय ने आरोपित सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रामजन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण  : दो आरोपियों की 14 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर