लखनऊ में आतंकी साजिश का पर्दाफाश: पाकिस्तानी हैंडलर्स के ऑडियो से खुली बड़े हमले की प्लानिंग

एटीएस को इनसे मिले कई अहम सुराग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल देश विरोधियों के निशाने पर

लखनऊ। दो दिन पहले देश विरोधी पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, वाहनों व रेलवे सिग्नल बॉक्स में आगजनी जैसी राष्ट्रविरोधी साजिश रचने वालों के पकड़े जाने के बाद सामने आया कि इनके इरादे बेहद ख़तरनाक थे। पाकिस्तानी हैंडलर्स से गिरफ्तार मेरठ निवासी साकिब उर्फ डेविड, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ पपला पंडित और अरबाज की हुई गिरफ्तारी से साफ है कि सभी आतंकी कोई बड़ी तबाही मचाने की योजना बना रहे है। इनका मुख्य मास्टर माइंड आकिब दुबई में बैठकर आतंकी संगठन चला रहा है।

जानकार बताते हैं कि लखनऊ से साकिब, अरबाज, विकास और लोकेश के पकड़े जाने के बाद विदेश में बैठे आतंकी आकिब के निर्देश पर यूपी की राजधानी लखनऊ में बैठक करने की फिराक में थे और इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख इलाकों को चिन्हित कर दहशत फैलाने की योजना बनाने की फिराक में थे कि समय रहते यूपी एटीएस गिरफ्तार कर इनके नापाक इरादों को कुचल दिया। सूत्रों के मुताबिक, हैंडलर्स ने पहली बड़ी वारदात लखनऊ में करने को कहा था। इसके बाद यूपी के अन्य शहरों- अलीगढ़, गाजियाबाद और कई धार्मिक शहर भी निशाने पर थे।

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ     ये खबर भी पढ़े : बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

चारों आतंकी उगलेंगे अहम राज

आतंकी गतिविधियों में पकड़े गए आतंकी साकिब उर्फ डेविड, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ पपला और अरबाज के सीने में कई अहम राज दफन हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को भरोसा है कि रिमांड पर लिए गए सभी आतंकी कई राज उगलेंगे। दरअसल यूपी एटीएस पांच दिनों की मिली रिमांड पर लेकर इनके यूपी नेटवर्क के साथ ही कई अहम चीजों की जानकारी हासिल करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है एटीएस की पूछताछ में गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में कई पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर यूपी एटीएस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा जिले में 516 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह