राहत:  6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा शुरू

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। अब आधार कार्ड बनवाने, उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए ग्रामीणों को शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसे लेकर पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों को डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया है। पहले चरण में छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाएं शुरू की गई हैं। 
पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश की 57,694 ग्राम पंचायतों में आधार केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 5000 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इससे न केवल ग्रामीणों के समय व धन की बचत होगी, बल्कि पंचायतों की अपनी आय बढ़ाने का भी नया रास्ता खुलेगा। योजना को गति देने के लिए पंचायत सहायकों को आधार आॅपरेटर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। अब तक 1200 से अधिक पंचायत सहायकों को प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि शेष का प्रशिक्षण जारी है। वर्तमान में 179 पंचायत सहायकों की आॅपरेटर आईडी सक्रिय हो चुकी है और 157 आधार मशीनों का एक्टिवेशन पूरा कर लिया गया है। इससे ग्राम पंचायत स्तर पर सेवाओं का दायरा  बढ़ रहा है। फिलहाल लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व बलरामपुर की 110 ग्राम पंचायतों में यह सुविधा शुरू की गयी है।

उन्होंने बताया कि यह पहल केवल आधार सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राम पंचायतों को भविष्य में डिजिटल नागरिक सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की मजबूत आधारशिला बनेगी। इससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी और पंचायतों की आर्थिक आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। जल्द ही इसका लाभ प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगा।

मुठभेड़ में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर का निकाला गया पैदल जुलूस ये खबर भी पढ़े : मुठभेड़ में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर का निकाला गया पैदल जुलूस

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

नाइजीरिया से बीएचईएल को मिला गैस टर्बाइन का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर

हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ गैस...
कारोबार 
नाइजीरिया से बीएचईएल को मिला गैस टर्बाइन का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

10 अगस्त को देश भर में विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक-किसान...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

परमार्थ गुरूकुल के नन्हे नन्हे ऋषिकुमारों ने गुरू शिष्य परम्परा की दिव्यता को किया आत्मसात गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूज्य...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा के घनी आबादी वाले मार्गों को कवर करते हुए 2,569 किलोमीटर के मार्ग पर कवच 4.0 का...
प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

उत्तर प्रदेश

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

10 अगस्त को देश भर में विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक-किसान...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

लखनऊ। सरकार हर जरूरतमंद को बैंक से कर्ज दिलाने का दावा करती है। इसके बावजूद कुछ लोगों को सिस्टम से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार