कनावनी अग्निकांड: पीड़ितों की मदद के लिए रेडक्रॉस और रोटरी क्लब आगे आए

चौथे दिन भी जारी रही भोजन व जल सेवा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित कनावनी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सामाजिक संगठनों का सराहनीय प्रयास लगातार जारी है। रेडक्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति रो. डॉ. सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में राहत कार्यों के तहत चौथे दिन भी भोजन सेवा का आयोजन किया गया।

इस सेवा अभियान में रोटरी क्लब गाजियाबाद हिंडन ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस बार भोजन के साथ-साथ जरूरतमंदों के लिए जल वितरण की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिससे पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं रोटरी अध्यक्ष एस. वल्ली अपनी कनिष्ठ सहयोगी के साथ सेवा कार्य में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रेडक्रॉस के साथ मिलकर जनपद गाजियाबाद में जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

दूल्हा हत्याकांड में एक लाख के इनामी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल ये खबर भी पढ़े : दूल्हा हत्याकांड में एक लाख के इनामी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

कार्यक्रम का प्रायोजन बी. डी. चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने गर्मी की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सुभाष गुप्ता, एम.सी. गौड़, विपिन अग्रवाल, संजय वर्मा और योगेश सक्सैना का विशेष सहयोग रहा। सेवा कार्य में जुटे सभी लोगों ने यह संदेश दिया कि जरूरतमंदों की मदद ही सच्चे अर्थों में मानवता और ईश्वर की सेवा है। 'आओ साथ चलें' – इसी भावना के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का आह्वान भी किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में  देर रात युवक पर फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रीति नगर...
उत्तर प्रदेश 
देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

मानसून के पहली बारिश से मौसम सुहावना, तपती गर्मी से लोगों को राहत

लखनऊ। गुरुवार तड़के से रिमझिम बरसात से मौसम ठंडा हो गया। लम्बे समय से चल रही उमस और तपन से...
उत्तर प्रदेश 
मानसून के पहली बारिश से मौसम सुहावना, तपती गर्मी से लोगों को राहत

अपनादल एस ने किया 2027 का शंखनाद

लखनऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अपनादल एस ने किया 2027 का शंखनाद

एसीपी कार्यालय की नोटिस से हड़कंप, सूची में मृतकों के नाम देखकर मचा बवाल

मोहनलालगंज।   मोहनलालगंज के सिसेंडी में किसान की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर एसीपी कार्यालय ने दो मोहनलालगंज...
उत्तर प्रदेश 
एसीपी कार्यालय की नोटिस से हड़कंप, सूची में मृतकों के नाम देखकर मचा बवाल

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के...