बागपत का पुरा महादेव गांव हेरिटेज श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ट पर्यटक गांव चुना गया

देश-प्रदेश में विशेष पहचान, यहां बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक

बागपत का पुरा महादेव गांव हेरिटेज श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ट पर्यटक गांव चुना गया

लखनऊ। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार ने बागपत जिले के पुरा महादेव गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना है। विश्व पर्यटन दिवस पर यह सम्मान शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा दिया गया। बागपत जिले के सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक पर्यटन मेरठ मंडल प्रीति श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल ने यह सम्मान प्राप्त किया। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देश भर से विभिन्न श्रेणियों में 36 गांवों को सम्मानित किया गया जिसमें एक पुरा महादेव भी है। हेरिटेज श्रेणी में सम्मानित पुरा महादेव गांव ने राज्य को विशेष पहचान दिलाई। पुरा महादेव ग्राम अपने प्राचीन शिव मंदिर के लिए प्रख्यात है। देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक एवं तीर्थ यात्री इस गांव में आते हैं। ग्रामीण पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत इस गांव को ग्रामीण पर्यटन के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत होमस्टे सुविधाओं का विकास, स्थानीय व्यंजनों पर आधारित खानपान व्यवस्था तथा स्थानीय हस्तशिल्प को विकसित कर यहां  की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

तीन चरणों में चयन

  • जिला स्तर से शीर्ष 5 गांवों का चयन किया जाता है और राज्य को अनुशंसित किया जाता है।
  • राज्य स्तर से तीन गांवों को मंत्रालय को भेजा जाता है।
  • राष्ट्रीय स्तर से मंत्रालय अंतिम चयन करता है।

गांव में ठहरते हैं पर्यटक, स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी लेते हैं

पुरा महादेव में स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। यहां विभिन्न होमस्टे बनाए गए हैं, जहां आने वाले पर्यटक ग्रामीण परिवेश में ठहरने के साथ ही स्थानीय व्यंजन का आनंद भी लेते हैं। इसके अलावा समूह बनाकर स्थानीय उत्पाद तैयार कराने की तैयारी है ताकि​ पर्यटक इसकी खरीदारी करें और ग्रामीणों की आय में और भी वृद्धि हो।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 कांगड़ा जिले में पकड़ा गया पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला युवक  कांगड़ा जिले में पकड़ा गया पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला युवक
धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांगड़ा जिला के देहरा से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले युवक को गिरफ्तार...
पीयू के व्यावसायिक और विज्ञान वर्ग  अंतिम सेमेस्टर के परिणाम जारी
खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी का सिक्किम दौरा रद्द
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से जारी
मिर्जापुर में एसएसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर
 ममता बनर्जी ने टेन्जिंग नोर्गे शेरपा को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश में आंधी-बारिश से गर्मी में राहत