प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने किया स्वागत

—बरेका में आयोजित ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ में पचास हजार महिलाओं से संवाद करेंगे मोदी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-काशी को देंगे 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात ,बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष विमान एयर इंडिया वन से प्रधानमंत्री जैसे ही विमानतल पर उतरे। वहां पहले से मौजूद प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां स्वागत करने वालों में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि भी रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री व विशिष्ट जनों से कुछ देर बातचीत की। इसके बाद एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हो गए। बरेका के अस्थाई हेलीपैड पर भी प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी से आगे बढ़कर पुष्पगुच्छ देकर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

 शिक्षा के बाजारीकरण, पेपर लीक, फीस भरपाई, यूजीसी को लेकर मेधा ने प्रधानमंत्री को भेजा 9 सूत्रीय ज्ञापन ये खबर भी पढ़े :  शिक्षा के बाजारीकरण, पेपर लीक, फीस भरपाई, यूजीसी को लेकर मेधा ने प्रधानमंत्री को भेजा 9 सूत्रीय ज्ञापन

यहीं, प्रधानमंत्री का स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने किया। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 54वीं बार आए प्रधानमंत्री मोदी बरेका इंटर कालेज मैदान में बने विशाल मंच से महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मंच से गैलरी तक केवल महिलाओं की मौजूदगी रहेगी। महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर मोदी उनसे संवाद करेंगे।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुसार जनसभा स्थल से ही प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 6332 करोड़ की 163 परियोजनाओं का सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर भी करेंगे। इसके अलावा वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) को हरी झंडी दिखाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर