मिशन शक्ति 5.0: कोतवाली सदर पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

तलहा हसन

लखीमपुर-खीरी। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, अपराधों से बचाव के उपायों तथा उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी सेवा) और 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) के बारे में बताया गया। साथ ही UPCOP ऐप के उपयोग के जरिए पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ उठाने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी समझाए। इसके अलावा महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम से जुड़े अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। खीरी पुलिस ने सभी महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

लखनऊ अधिवक्ता महासभा की बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित ये खबर भी पढ़े : लखनऊ अधिवक्ता महासभा की बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना' से नवाजा
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

एब्सोल्यूट इंटेलिजेंस डोंट सर्च, फाइंड (प्रज्ञा, खोजें नहीं, समाधान पाएँ) पुस्तक का भव्य लोकार्पण
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने लंबे कार्यकाल के राज्यपाल

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

उत्तर प्रदेश

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा 

बख्शी का तालाब। तहसील में मंगलवार को सरकारी पोखरों और तालाबों को ठेके पर देने के लिए खुली बोली लगाई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में तालाबों का ठेका, लगी लाखों की बोली, मछली पालकों और कारोबारियों ने लिया हिस्सा