लविवि छात्रा का नौ सेना में हुआ चयन
By Harshit
On
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीटेक की छात्रा आकांक्षा सिंह का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। आकांक्षा अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 2024 बैच की छात्रा हैं।
प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि आकांक्षा का भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर चयन शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत हुआ है। जिसके तहत वह इलेक्ट्रिकल अफसर के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। उन्हें लगभग 13 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है। कुलपति प्रो. आलोक राय और डीन प्रो. एके सिंह ने शुभकामनाएं दीं।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
14 Jun 2025 15:18:37
नारनाैल। विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को नागरिक अस्पताल नरनौल के ब्लड बैंक में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया...
टिप्पणियां