राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम में 1445 लोगों की नेत्र जांच, 411 मोतियाबिंद ऑपरेशन की तैयारी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

बलरामपुर । जिले में नेत्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और अंधत्व निवारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम अभियान का चार दिवसीय आयोजन किया गया। इस अभियान का लक्ष्य विकासखंड स्तर पर अधिकतम लोगों को लाभ पहुंचाना और समय पर जांच व उपचार सुनिश्चित करना रहा।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य विकासखंड के शतप्रतिशत पात्र व्यक्तियों को नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, जिससे दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

पत्रकारपुरम फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में, पुलिस ने बढ़ाईं गंभीर धाराएं ये खबर भी पढ़े : पत्रकारपुरम फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में, पुलिस ने बढ़ाईं गंभीर धाराएं

अभियान के तहत विकासखंड बलरामपुर के सभी 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के हितग्राहियों, जिनकी दृष्टि 3 मीटर से कम पाई गई, की नेत्र जांच और उपचार किया गया। चार दिवसीय अभियान के दौरान कुल 1445 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 411 व्यक्तियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन, टेरेजियम और दृष्टि दोष संबंधी उपचार व सत्यापन के लिए जिला चिकित्सालय बलरामपुर तथा आवश्यकता अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी विवेक सिंह, रुद्रमणि खेस, सहायक नोडल अधिकारी मनोज कुमार उपाध्याय, नेत्र प्रकाश सोर, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गेश त्रिपाठी सहित संजीव भगत, पंकज ठाकुर, विश्वजीत, रवि राजा शाक्य, अतुल ठाकुर और अन्य नेत्र चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

अलीगढ़ : कासगंज में सोमवार को चेतन एविएशन का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

देव स्नान के बाद बीमार हुए भगवान जगन्नाथ

भगवान जगन्नाथ: महाप्रभु के भक्त पूरे साल बड़ी बेसब्री के साथ रथ यात्रा का इंतजार करते हैं। हर साल रथ...
धर्म-आध्यात्म 
देव स्नान के बाद बीमार हुए भगवान जगन्नाथ

तर-मंतर पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन सोनम वांगचुक का शुगर लेवल घटा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों, परीक्षा प्रक्रिया...
राष्ट्रीय 
तर-मंतर पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन सोनम वांगचुक का शुगर लेवल घटा

बुलंदशहर: ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर:  ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत

हल्दिया रूट पर ट्रेन सेवाएं ठप, पाइपलाइन विस्फोट के बाद कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मेदिनीपुर: पूर्व मेदिनीपुर जिले के चिरंजीबपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एलसी गेट नंबर-56 के उत्तर दिशा...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
हल्दिया रूट पर ट्रेन सेवाएं ठप, पाइपलाइन विस्फोट के बाद कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

उत्तर प्रदेश

कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

अलीगढ़ : कासगंज में सोमवार को चेतन एविएशन का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

बुलंदशहर: ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर:  ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना अंतर्गत खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग 10...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल: साले ने जीजा की गोली मारकर की हत्या

आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला

आगरा। आगरा में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आज (मंगलवार) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगरा में आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे ओम बिरला