हनुमान जी : शक्ति, भक्ति और साहस के प्रतीक 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

आकांक्षा शर्मा, शिक्षिका एवं लेखिका

बिसौली। हनुमान जी सिर्फ बल, विद्या और बुद्धि के दाता ही नही,बल्कि वे तो शक्ति, भक्ति और साहस के प्रतीक भी हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। उनके जीवन में भी जन्म से ही चुनौतियाँ थी, किन्तु उन्होंने हर एक चुनौती का सामना किया इनका जन्म एक वानर रूप में हुआ, परन्तु उन्होंने अपने जीवन में कभी भी अपनी जाति या जन्म को कमजोरी नही बनने दिया।

हनुमान जी को प्रभु श्री राम से मिलने के लिए भी बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होने कभी हार नही मानी। वे सदा ही श्री राम कि भक्ति में लीन रहे, और उनकी भक्ति की शक्ति से ही वे अनंतकाल से प्रभु श्री राम के भक्त हो गए। हनुमान जी ने हमेशा मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया। इस सबके साथ वे ऐसे एक मात्र है, जिनके सन्मुख उनका नाम लेने से नही बल्कि उनके प्रभु श्री राम का नाम लेने मात्र से वे प्रसन्न होकर असम्भव कार्य को भी सम्भव बना देते है। वर्तमान समय में प्रभु श्री राम एवं हनुमान जी के भक्त कहने को बहुत मिल जायेंगे, लेकिन यदि आदर्शो की बात की जाये तो न के बराबर ही कोई भक्त होगा।  आज के समय में सबको सिर्फ अपना नाम चाहिए, कोई किसी दूसरे की सहायता के लिए हाथ बढ़ाता भी है तो पहले खुद का स्वार्थ देखता है।

मीरजापुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी बोले- नकल पर होगी सख्त कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर डीएम-एसपी बोले- नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

मेहनत करने से, लक्ष्य साधने से ज्यादातर लोग डरते है। सबसे बड़ी बात हर कोई अपनी शक्ति का प्रयोग दूसरे को डराने के लिए करता है, परन्तु हनुमान जी ने कभी ऐसा नही किया। यदि वे चाहते तो लंका से माता सीता को स्वयं ही ले आते, रावण को मार सकते थे। परन्तु उन्होंने ऐसा कुछ नही किया, क्योंकि वो संदेश देना चाहते थे, कि असाधारण शक्ति होने के बाद भी हमें उसका प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने संदेश दिया कि जिसे हम मानते है, उसका सिर्फ नाम लेना काफ़ी नही बल्कि उसकी बात को मानना, उसके आदर्शो पर चलना बड़ी बात है। हमें हमेशा अपने विवेक से काम लेना चाहिए। हमें हनुमान जी के जीवन से सीखना चाहिए और अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना डट कर करना चाहिए। हमें अपने बल का प्रयोग दूसरों को डराने के लिए नही, बल्कि दूसरों का डर दूर करने में प्रयोग करना चाहिए। सिर्फ अपना जीवन जय श्री राम और जय हनुमान के कहने तक सीमित न रखकर उनके आदर्शो को अपनाने में भी व्यतीत करना चाहिए। क्योंकि ज़ब हम सुधरेंगे, तभी जग सुधरेगा। 

निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु करे ऑनलाइन आवेदन - गंगाधर दुबे  ये खबर भी पढ़े : निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु करे ऑनलाइन आवेदन - गंगाधर दुबे

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह